आगरा के भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध: नाले में केक काटकर जताया गुस्सा
आगरा पार्षद का अनोखा विरोध
आगरा पार्षद का वायरल वीडियो: हाल ही में आगरा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाजपा के एक पार्षद ने नाले की सफाई न होने पर विरोध जताते हुए नाले में खड़े होकर केक काटा। इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जन-प्रतिनिधि अब पार्टी से दूरी बनाने के लिए विभिन्न तरीके अपना रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर भाजपा पार्षद के नाले में केक काटने का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, "महापापी भाजपा से पल्ला छुड़ाने के लिए भाजपाई जन प्रतिनिधि तरह-तरह के तरीक़े अपना रहे हैं। वो समझ गये हैं कि भाजपा की डूबती नाव से जितनी जल्दी उतर लो उतना ही अच्छा है।"
महापापी भाजपा से पल्ला छुड़ाने के लिए भाजपाई जन प्रतिनिधि तरह-तरह के तरीक़े अपना रहे हैं। वो समझ गये हैं कि भाजपा की डूबती नाव से जितनी जल्दी उतर लो उतना ही अच्छा है।
समाचार: आगरा में भाजपा पार्षद ने नाले की दुर्गति के विरोध में अपनी सरकार के ही ख़िलाफ़ मोर्चा खोला और विरोध… pic.twitter.com/i8WY7PpgDu
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 27, 2026
जानकारी के अनुसार, आगरा स्मार्ट सिटी में वार्ड-12 के भाजपा पार्षद किशन नायक ने नगर निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ अपने क्षेत्र के एक नाले में उतरकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने मानसून से पहले नालों की सफाई के दावों के बीच यह अनोखा विरोध किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भाजपा पार्षद किशन नायक का कहना है कि उन्होंने नाले की सफाई के लिए अब तक 12 बार शिकायत की है और नगर निगम के अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग और स्मार्ट सिटी प्रबंधन तक को समस्या के बारे में बताया है। हालांकि, अधिकारियों ने निरीक्षण किया, लेकिन नाले की सफाई का कार्य शुरू नहीं हो सका। जब जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जा रही, तो आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा।