पचमढ़ी: झरनों और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत स्थल
पचमढ़ी के झरने
पचमढ़ी के झरने: यदि आप दिनभर की भागदौड़ से कुछ समय के लिए दूर जाना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश का पचमढ़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच स्थित है और अपनी हरियाली, झरनों, गुफाओं और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। इसकी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता के कारण इसे 'सतपुड़ा की रानी' भी कहा जाता है।
बी फॉल्स (Bee Falls):
इसे जमुना प्रपात के नाम से भी जाना जाता है। यह झरना लगभग 35 मीटर (150 फीट) की ऊंचाई से गिरता है, और इसकी आवाज मधुमक्खियों के भिनभिनाने जैसी लगती है, इसलिए इसका नाम बी फॉल्स पड़ा।
रजत प्रपात (Rajat Prapat / Silver Falls):
यह पचमढ़ी का सबसे ऊंचा झरना है और भारत के 30 सबसे ऊंचे झरनों में से एक माना जाता है। इसकी ऊंचाई लगभग 107 मीटर (351 फीट) है।
डच फॉल (Duchess Falls):
यह झरना सतपुड़ा पहाड़ियों के बीच गहराई में स्थित है और इसकी भव्यता अद्वितीय है। इसकी खासियत यह है कि यह आगे चलकर तीन अलग-अलग झरनों में विभाजित हो जाता है। इसके नीचे छोटे-छोटे कुंड बनते हैं, जहाँ पर्यटक स्नान और फोटोग्राफी का आनंद लेते हैं।