भारत में टोयोटा हाइलक्स की पहली डिलीवरी, मैरी कॉम बनीं खरीदार
टोयोटा हाइलक्स की डिलीवरी
टोयोटा हाइलक्स की पहली डिलीवरी: भारत में 9वीं जनरेशन की टोयोटा हाइलक्स को अपना पहला ग्राहक मिल गया है। ओलंपिक मेडलिस्ट और विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने इस लाइफस्टाइल ट्रक को खरीदा है।
टॉप स्पेक वेरिएंट
यह लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक भारत में उपलब्ध कुछ विशेष लाइफस्टाइल पिकअप ट्रकों में से एक है। कंपनी ने इसके नए वर्जन को 31.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। इस पिकअप ट्रक के तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं, जिनमें से टॉप स्पेक वेरिएंट की कीमत 36.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
नए एलईडी टेललैम्प्स
नए हाइलक्स में एक नया अपफ्रंट फेसिया, ग्रिल पर बोल्ड टोयोटा लेटरिंग, पतले एलईडी हेडलैम्प्स, रिडिजाइन बंपर और नए एलईडी टेललैम्प्स शामिल हैं।
इंजन और गियरबॉक्स
नौवीं जनरेशन की टोयोटा हाइलक्स में मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं, और इसमें वही इंजन और गियरबॉक्स है जो पिछले मॉडल में था। इसमें 2.8-लीटर चार-सिलेंडर डीज़ल इंजन का उपयोग किया गया है।
यह इंजन 201 bhp की अधिकतम शक्ति और 420 Nm से 500 Nm के बीच टॉर्क प्रदान करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध है।