बुर्ज खलीफा पर बिजली गिरने का अद्भुत दृश्य वायरल
बुर्ज खलीफा पर बिजली गिरने का वीडियो
नई दिल्ली: दुबई के बुर्ज खलीफा पर बिजली गिरने का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो दुबई के क्राउन प्रिंस, शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। भारी बारिश और तेज आंधी के बीच कैद किया गया यह दृश्य तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में काले बादलों के बीच बिजली की चमक सीधे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के शिखर पर गिरती हुई दिखाई दे रही है।
वीडियो में बारिश और गरजते बादलों की आवाज ने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया है। कई दर्शकों ने इसे एक दुर्लभ और रोमांचक अनुभव बताया है। आमतौर पर, बुर्ज खलीफा जैसी ऊंची इमारतों पर बिजली गिरना संभव है, लेकिन इस तरह का स्पष्ट दृश्य कैमरे में कैद होना बहुत कम होता है।
देखें वीडियो
देखें वीडियो
वीडियो का समय
किस समय का है यह वीडियो?
यह वीडियो उस समय साझा किया गया जब संयुक्त अरब अमीरात के कई क्षेत्रों में मौसम अचानक खराब हो गया था। यूएई के नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी ने पहले ही बारिश, आंधी, बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी। दुबई सहित कई शहरों में तेज बारिश हुई, जिससे यातायात और सामान्य जीवन प्रभावित हुआ।
कैप्शन में क्या लिखा?
वीडियो के साथ कैप्शन में क्या लिखा?
शेख हमदान, जिन्हें फज्जा के नाम से भी जाना जाता है, फोटोग्राफी और प्राकृतिक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ केवल 'Dubai' शब्द और बादल व बिजली का इमोजी साझा किया। साधारण कैप्शन के बावजूद, वीडियो ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और इसे कुछ ही समय में लाखों बार देखा गया।
शेख हमदान बिन मोहम्मद
कौन हैं शेख हमदान बिन मोहम्मद?
शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम वर्तमान में यूएई के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री हैं। उन्हें 2008 में दुबई का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया गया था। वे 2006 से 2008 तक डिप्टी रूलर के रूप में भी कार्यरत रहे हैं। फज्जा नाम से वे कविताएं भी लिखते हैं, जिसका अरबी में अर्थ होता है 'मदद करने वाला'।
बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829.8 मीटर है और इसमें 163 मंजिलें हैं। इसे 2010 में आम जनता के लिए खोला गया था। यह दुनिया की सबसे ऊंची इमारत और सबसे ऊंची फ्री स्टैंडिंग संरचना का रिकॉर्ड रखती है। बिजली गिरने का यह दृश्य एक बार फिर बुर्ज खलीफा को वैश्विक चर्चा का केंद्र बना दिया है।