एयर इंडिया की फ्लाइट ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में की घुसपैठ
22 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI479 ने दिल्ली से अमृतसर जाते समय 'गो-अराउंड' प्रक्रिया के दौरान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण यह घटना हुई। एयरलाइन ने इस मामले की जानकारी संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी है और इसकी आंतरिक जांच चल रही है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा एयर इंडिया के लिए सर्वोपरि है।
Jun 24, 2026, 18:36 IST
एयर इंडिया की फ्लाइट में पाकिस्तान के एयरस्पेस में घुसपैठ
एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि 22 जून को दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट, अमृतसर एयरपोर्ट पर 'गो-अराउंड' प्रक्रिया के दौरान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में चली गई। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट AI479 के क्रू ने उड़ान के दौरान पाकिस्तान के एयरस्पेस में थोड़ी-सी घुसपैठ की।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल (ATC) ने विमान को 13 DME (डिस्टेंस मेज़रिंग इक्विपमेंट) पर होल्ड करने का निर्देश दिया था। हालांकि, विमान AAR की ओर बढ़ता रहा और बाएँ मुड़कर इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पार कर गया, जिससे वह कुछ समय के लिए पाकिस्तानी एयरस्पेस में चला गया। इस दौरान विमान ATC के निर्देशों का पालन नहीं कर सका। एयर इंडिया ने कहा कि इस घटना की सूचना संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है और इसकी आंतरिक जांच चल रही है।
एयरलाइन ने यह भी बताया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है। हालांकि, एयर इंडिया ने इस घटना के कारणों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।