चंद्र ग्रहण 2025: जानें अपने शहर में समय और सावधानियां
चंद्र ग्रहण का समय: जानें आपके शहर के अनुसार
City Wise Chandra Grahan Timing: Blood Moon in Delhi, Mumbai, Patna, know the timing of your city: नई दिल्ली: आज, 7 सितंबर 2025 को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लग रहा है, और यह भारत में साफ दिखाई देगा। 27 जुलाई 2018 के बाद यह पहला मौका है जब पूरे भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा।
इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का ‘ब्लड मून’ बनेगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल दोपहर 12:10 बजे से शुरू हो चुका है। सूतक काल में पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठान और भोजन करने की मनाही है। गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आपके शहर में चंद्रग्रहण का समय और जरूरी जानकारी।
चंद्रग्रहण का समय (शहरों के अनुसार) City Wise Chandra Grahan Timing
7 सितंबर 2025 की रात 9:58 बजे से चंद्रग्रहण शुरू होगा और देर रात 1:26 बजे तक रहेगा। यह समय दिल्ली, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चेन्नई, कानपुर, लखनऊ, पटना, वाराणसी, श्रीनगर, गुरुग्राम, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे शहरों में एकसमान रहेगा। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में ढक जाएगा, जिससे ब्लड मून का शानदार नजारा दिखेगा।
उपच्छाया और प्रच्छाया का समय
चंद्रग्रहण की पूर्णता 82 मिनट तक रहेगी। चंद्रमा पृथ्वी की उपच्छाया में रात 8:59 बजे प्रवेश करेगा, जबकि प्रच्छाया में पहला स्पर्श रात 9:58 बजे होगा। ग्रहण का अंतिम स्पर्श देर रात 2:24 बजे होगा। इस खगोलीय घटना को भारत के हर कोने से देखा जा सकेगा।
सूतक काल और सावधानियां
चंद्रग्रहण का सूतक काल दोपहर 12:10 बजे से शुरू हो चुका है। इस दौरान शुभ कार्य, पूजा और भोजन से बचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को घर में रहकर मंत्र जाप और अन्य सावधानियां बरतनी चाहिए। यह ग्रहण भारत में पूरी तरह दिखेगा, इसलिए सूतक काल के नियम मान्य होंगे।