दक्षिण कोरिया में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि
भारतीय सैनिकों की शहादत को याद करते हुए
दक्षिण कोरिया में 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल की एक टीम ने कोरियाई युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर, सियोल स्थित वॉर मेमोरियल में भारतीय सशस्त्र बलों और DGAFMS की ओर से पुष्पांजलि दी गई। समारोह के दौरान, भारतीय दल ने उन वीर जवानों को सम्मानित किया, जिन्होंने कोरियाई युद्ध के दौरान साहस और निस्वार्थता का परिचय दिया।
भारतीय चिकित्सा दलों ने उस समय संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत हजारों घायलों का उपचार किया था और उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें विश्वभर में सराहा गया। श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय टीम ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत और दक्षिण कोरिया के बीच मजबूत सैन्य संबंधों, साझा बलिदान की विरासत और आपसी विश्वास का प्रतीक है। युद्ध के समय दोनों देशों के बीच जो सहयोग प्रारंभ हुआ था, वह आज भी रक्षा संबंधों में मजबूती के साथ जारी है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह श्रद्धांजलि न केवल शहीदों का सम्मान है, बल्कि दोनों देशों के बीच की मित्रता, पेशेवर साझेदारी और सैन्य सहयोग को भी पुनः पुष्टि करती है। कोरिया युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों का योगदान आज भी गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाता है।