भारत के दो हवाई अड्डे दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में शामिल
नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट की उपलब्धि
Most Beautiful Airports, नई दिल्ली: भारतीय विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय द्वारा घोषित प्रिक्स वर्साय 2026 की सूची में भारत के दो एयरपोर्ट्स को दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में स्थान मिला है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस सूची में एयरपोर्ट्स का चयन केवल उनकी बाहरी सुंदरता के आधार पर नहीं किया गया है। इसमें वास्तुकला में नवाचार, यात्रियों को मिलने वाला अनुभव, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और स्थानीय संस्कृति की झलक जैसे मानकों को ध्यान में रखा गया है।
सूची में शामिल एयरपोर्ट्स
इस सूची में भारत के नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में चीन का ग्वांगझोउ बाययुन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, जर्मनी का फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट का टर्मिनल 3, कंबोडिया का टेको इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमेरिका का सैन डिएगो इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल 1, और पिट्सबर्ग इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल हैं।