रूस के हवाई हमले में भारतीय नागरिक सहित 12 की मौत
यूक्रेन में रूस के हमले का खतरनाक असर
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया कि रूस द्वारा किए गए एक बड़े हवाई हमले में 12 लोगों की जान गई, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि इस हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
ज़ेलेंस्की ने हमलों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कई शहरों और क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है। कीव और उसके आसपास के इलाकों में लगभग 350 बचावकर्मी रात भर काम कर रहे हैं। इस हमले में बड़ी संख्या में जेट-पावर्ड ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग किया गया।
दुर्भाग्यवश, रिहायशी इमारतों और आम लोगों के लिए आवश्यक सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है। बोरिस्पिल में, एक पांच मंजिला आवासीय इमारत को नुकसान हुआ, जहां से 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। सभी आवश्यक सेवाएं मौके पर मौजूद हैं। इस हमले में शहर में कुल 4 लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हुए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।