क्या है इस भावुक वॉइस नोट में जो सबका दिल जीत रहा है?
दिल को छू लेने वाला वॉइस नोट
नई दिल्ली: सोशल मीडिया की दुनिया में कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों के दिलों को छू लेते हैं। हाल ही में एक बेटी द्वारा साझा किया गया उसकी मां का भावुक वॉइस नोट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। खासकर उन लोगों के लिए, जो अपने परिवार से दूर पढ़ाई या नौकरी कर रहे हैं, यह वीडियो बेहद भावनात्मक है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मां अपनी बेटी से प्यार भरे शब्दों में बात करती सुनाई दे रही है। मां की आवाज में चिंता और स्नेह की भावना इतनी स्पष्ट है कि इसे सुनकर कोई भी भावुक हो सकता है।
मां की चिंता और प्यार
तुम कैसी हो बेटा? सुन भावुक हुए लोग
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर शालिनी पाठक द्वारा साझा किया गया है। इसमें उनकी मां उन्हें प्यार से 'लाडो' कहकर हालचाल पूछती हैं और उनकी देखभाल करने की सलाह देती हैं। मां अपनी बेटी से कहती हैं कि फोन साइलेंट पर न रखें, समय पर खाना खाएं और किसी भी बात की चिंता न करें।
वॉइस नोट में शालिनी की मां कहती हैं, 'शालिनी, तुम कैसी हो बेटा? तुम्हारी बहुत याद आती है। मैंने कितनी बार कॉल की, तुमने उठाई नहीं। प्लीज बेटा, अपना फोन साइलेंट पर मत रखा करो। पढ़ाई पर ध्यान दो, अगर मन नहीं लग रहा तो दोस्तों के पास जाओ। उनसे बातें करो, इससे मन हल्का होता है। किसी भी बात की चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूं। और हां, समय पर खाना खाओ ताकि सेहत ठीक रहे। अगर कोई समस्या हो तो मम्मी-पापा को कॉल करो। तुम समझदार हो, बहुत याद आती है। आई लव यू.'
वीडियो की लोकप्रियता
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @slayaniiii से साझा किया गया है और इसे अब तक 3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही 3 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और मां के प्यार को सबसे खास भावना बता रहे हैं।
कमेंट सेक्शन में उमड़ा लोगों का प्यार
वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आंटी जी आपने तो रुला ही दिया', जबकि दूसरे ने कहा, 'मां की केयर और लव को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मां जैसा सच में कोई नहीं।'
आयशा खान ने भी दिया रिएक्शन
इस वायरल वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर आयशा खान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'मां जैसा कोई नहीं।'
