लखनऊ का अनोखा 'डॉग वॉक': स्कूटी पर बैठे शख्स का मजेदार वीडियो वायरल
लखनऊ में वायरल हुआ मजेदार वीडियो
लखनऊ: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में लखनऊ का एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति मॉर्निंग वॉक का एक अनोखा तरीका अपनाते हुए नजर आ रहा है, जिसे लोग 'असली नवाब' कह रहे हैं।
इस वीडियो में एक शख्स स्कूटी पर आराम से बैठा है, जबकि उसका कुत्ता सड़क पर दौड़ते हुए टहल रहा है। सबसे मजेदार बात यह है कि कुत्ते की रस्सी बाबूजी के हाथ में है और वह बिना पैदल चले ही अपने कुत्ते को टहलवा रहे हैं। यही कारण है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @adhyayan_pandey_jii नामक अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्कूटी चलाते हुए अपने कुत्ते को सड़क पर टहलवा रहा है।
वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा युवक मजाकिया अंदाज में कहता है, 'देखो अंकल स्कूटी से कुत्ता टहला रहे हैं। चलो अच्छा है, कुत्ता तो टहला रहे हैं, खुद नहीं टहल रहे हैं।'
वीडियो के ऊपर लिखा टेक्स्ट 'Amazing View in Lucknow' ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं
यूजर्स बोले- 'नवाबों का शहर यूं ही नहीं कहते'
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे लखनऊ का 'नवाबी स्टाइल' बताया तो किसी ने कहा कि यहां लोग मेहनत से भी स्टाइल बना लेते हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'कुत्ता स्कूटी को टहला रहा है लगता है।' दूसरे ने मजाक में कहा, 'इसे नवाबों का शहर यूं ही नहीं कहा जाता।'
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिना कहे कैसे बताएं कि आप लखनऊ से हैं?' जबकि एक और कमेंट में लिखा गया, 'अम्मा यार… नवाबों का शहर है… समझिए.'
सोशल मीडिया पर छाया 'नवाबी डॉग वॉक'
यह वीडियो अब तेजी से विभिन्न प्लेटफार्मों पर शेयर किया जा रहा है। लोग इसे लखनऊ के 'नवाबी अंदाज' का एक बेहतरीन उदाहरण मान रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि मॉर्निंग वॉक का ऐसा तरीका उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।
