Newzfatafatlogo

11 जुलाई 2025 का प्रेम राशिफल: सावन माह की शुरुआत और राशियों पर प्रभाव

11 जुलाई 2025 का प्रेम राशिफल आपके लिए खास जानकारी लेकर आया है। सावन माह की शुरुआत के साथ, जानें कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। विवाहित और अविवाहित जातकों के लिए क्या संभावनाएं हैं, और किस उपाय से आप अपने प्रेम जीवन को बेहतर बना सकते हैं। इस दिन के लिए शुभ रंग, अंक और दिशा के बारे में भी जानें।
 | 
11 जुलाई 2025 का प्रेम राशिफल: सावन माह की शुरुआत और राशियों पर प्रभाव

प्रेम राशिफल 11 जुलाई 2025

प्रेम राशिफल 11 जुलाई 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन माह का पहला दिन 11 जुलाई को प्रात: 02:08 बजे तक श्रावण माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। राहुकाल सुबह 10:52 से 12:32 बजे तक रहेगा। नक्षत्र की स्थिति के अनुसार, प्रात: 05:56 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा का आरंभ होगा।


शुक्रवार को रात 08:44 बजे तक वैधृति योग रहेगा, इसके बाद विष्कुम्भ योग बनेगा। दोपहर 12:08 बजे चंद्र देव मकर राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं 11 जुलाई 2025, शुक्रवार के प्रेम राशिफल और उपायों के बारे में।


मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

सावन माह के पहले दिन विवाहित मेष राशि वालों की प्रेम जीवन में खुशियाँ रहेंगी। जीवनसाथी के साथ रोमांस का अवसर मिलेगा। अविवाहित जातकों को शिव जी की कृपा से 11 जुलाई को अपना साथी मिल सकता है।



  • शुभ रंग- भूरा

  • शुभ अंक- 12, 18

  • लकी दिशा- उत्तर

  • उपाय- घी का दान करें।

  • सावधानी- किसी से झगड़ा न करें।


वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

विवाहित जातक सुबह की पूजा अपने जीवनसाथी के साथ करेंगे। पूरे दिन जीवनसाथी का मूड अच्छा रहेगा और वो आपको खुश रखने का प्रयास करेंगे। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें सावन माह के पहले सोमवार को अपना साथी मिल सकता है।



  • शुभ रंग- संतरी

  • शुभ अंक- 20, 12

  • लकी दिशा- पूर्व

  • उपाय- चावल का दान करें।

  • सावधानी- गलत संगत में फंसने से बचें।


मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक सावन माह के पहले दिन अपने साथी के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने जा सकते हैं। विवाहित जातकों का पार्टनर उनसे नाराज हो सकता है। यदि आपने अपने साथी की नाराजगी को दूर नहीं किया तो समय के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं।



  • शुभ रंग- नारंगी

  • शुभ अंक- 01, 19

  • लकी दिशा- दक्षिण

  • उपाय- चीनी का दान करें।

  • सावधानी- झूठ बोलने से बचें।


कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

सिंगल लोगों का इंतजार सावन माह के पहले दिन भी जारी रहेगा। जबकि शादीशुदा लोगों के रिश्ते में तीसरे व्यक्ति के आने से गलतफहमियां उत्पन्न होंगी।



  • शुभ रंग- ग्रीन

  • शुभ अंक- 04, 14

  • लकी दिशा- पश्चिम

  • उपाय- शिवलिंग की पूजा करें।

  • सावधानी- किसी का अपमान न करें।


सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

शादीशुदा लोगों के लिए सावन माह का पहला दिन अच्छा रहेगा। लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखें और इगो को अपने रिश्ते में न आने दें। अविवाहित जातकों का दिन शिव कृपा से अच्छा रहेगा। लेकिन हमसफर से मुलाकात होने के योग नहीं हैं।



  • शुभ रंग- ग्रे

  • शुभ अंक- 13, 17

  • लकी दिशा- पूर्व

  • उपाय- शिव जी की पूजा करें।

  • सावधानी- तले-भुने खाने से दूरी बनाएं।


कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका सावन माह के पहले दिन अपने साथी के साथ बाहर जाने का प्लान बनेगा। शादीशुदा दंपती के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा।



  • शुभ रंग- वाइट

  • शुभ अंक- 20, 27

  • लकी दिशा- उत्तर

  • उपाय- शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

  • सावधानी- बासी भोजन न खाएं।


तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

विवाहित जातकों को जीवनसाथी संग कम समय बिताने का मौका मिलेगा, जिसके कारण मन उदास रहेगा। प्यार के मामले में सावन माह का पहला दिन लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा।



  • शुभ रंग- सफेद

  • शुभ अंक- 11, 19

  • लकी दिशा- पश्चिम

  • उपाय- पानी का शाम के समय दान करें।

  • सावधानी- किसी से भी झगड़ा न करें।


वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

सिंगल लोगों को शिव कृपा से 11 जुलाई को अपना प्रेम मिल सकता है। जबकि शादीशुदा लोगों का घरवालों से झगड़ा होगा, जिसके कारण जीवनसाथी की नाराजगी और फटकार का सामना करना पड़ेगा।



  • शुभ रंग- काला

  • शुभ अंक- 02, 08

  • लकी दिशा- दक्षिण

  • उपाय- दोपहर में चीनी का दान करें।

  • सावधानी- नकारात्मक चीजों से दूर रहें।


धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

अविवाहित लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। सेहत में गिरावट आ सकती है। शादीशुदा लोग शुक्रवार को रोमांस में डूबे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार भरे पल साझा करने से खुशी होगी और रिश्ते में गहराई आएगी।



  • शुभ रंग- हरा

  • शुभ अंक- 12, 18

  • लकी दिशा- उत्तर

  • उपाय- रात में नमक का दान करें।

  • सावधानी- मांस-मदिरा का सेवन न करें।


मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

सिंगल लोगों की लाइफ में सावन माह के पहले दिन प्यार की एंट्री नहीं होगी, बल्कि घर में क्लेश होगा। शादीशुदा लोगों को प्रेम जीवन से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है।



  • शुभ रंग- भूरा

  • शुभ अंक- 03, 09

  • लकी दिशा- पश्चिम

  • उपाय- दिन खत्म होने से पहले मिठाई का दान करें।

  • सावधानी- नाखून न काटें।


कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ शाम के समय खुशनुमा पल बिताएंगे, लेकिन बच्चों के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। हाल के दिनों में जो लोग लव रिलेशनशिप में आए हैं, उनका दिन रोमांस से भरा रहेगा।



  • शुभ रंग- संतरी

  • शुभ अंक- 13, 17

  • लकी दिशा- पूर्व

  • उपाय- पीले रंग की मिठाई का दान करें।

  • सावधानी- बाल न कटवाएं।


मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

अविवाहित लोगों के लिए सावन माह के पहले दिन शादी का रिश्ता आ सकता है। जो लोग अपने जीवनसाथी से दूर रहते हैं, उन्हें अपने साथी से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।



  • शुभ रंग- पीला

  • शुभ अंक- 02, 09

  • लकी दिशा- उत्तर

  • उपाय- सफेद चीनी का दान करें।

  • सावधानी- तेल मालिश करने से बचें।