14 जून 2025 का लव राशिफल: प्रेम जीवन में बदलाव की संभावना

प्रेम जीवन पर गुरु ग्रह का प्रभाव
लव राशिफल 14 जून 2025: विवाह के कारक ग्रह गुरु का शास्त्रों में विशेष महत्व है, और इसकी स्थिति से व्यक्ति के प्रेम जीवन से जुड़े कई प्रश्नों के उत्तर मिलते हैं। जब गुरु ग्रह की स्थिति बदलती है, तो इसका प्रभाव लोगों के प्रेम जीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जून 2025 को दोपहर 3:47 बजे तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा। सुबह राहुकाल 9:06 से 10:46 बजे तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति
शनिवार, जो शनि देव को समर्पित है, इस दिन अति शुभ ब्रह्म योग और इन्द्र योग का निर्माण हो रहा है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, 14 जून को चन्द्रमा मकर राशि में रहेगा, जबकि गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जो विवाह के कारक ग्रह माने जाते हैं। आइए जानते हैं 14 जून 2025, शनिवार के लव राशिफल, सावधानियों और शुभ उपायों के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित जातकों के बीच यदि किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है। साथी अपनी गलती को समझेगा और आपके साथ समय बिताने की इच्छा व्यक्त करेगा। सिंगल जातकों को नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा।
- उपाय- कलम का दान करें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 16
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- नकारात्मक चीजों से दूर रहें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातकों को प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते में उत्साह बढ़ेगा। अविवाहित जातकों को धैर्य रखना होगा और सही व्यक्ति से मिलने का इंतजार करना चाहिए।
- उपाय- पीले या सफेद रंग के कपड़ों का दान करें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 01
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- व्यवहार पर ध्यान दें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
विवाहित कपल के प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी से बातचीत करने से रिश्ते में संतुलन और विश्वास बढ़ेगा। अविवाहित जातक अपने आप पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
- उपाय- घर में विष्णु और लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित करें।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 21
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- बात-बात पर गुस्सा न करें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित जातकों को प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे रिश्ते में प्यार और रोमांस का स्तर बढ़ेगा। अविवाहित जातक प्यार के मामले में जल्दबाजी न करें।
- उपाय- विष्णु जी की पूजा करें।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 29
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- किसी की बातों में आकर कोई फैसला न लें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातक यदि किसी बात को लेकर परेशान हैं तो जीवनसाथी से खुलकर बात करें। अविवाहित जातक जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
- उपाय- पीले चंदन का दान करें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 12
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- निवेश करने से बचें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित जातकों के बीच अनबन हो सकती है। सिंगल जातकों को भाई-बहन से अनबन का सामना करना पड़ सकता है।
- उपाय- केले या अनार का दान करें।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 28
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- ठंडी चीजों को खाने से बचें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
सिंगल जातकों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों का साथी से झगड़ा होगा।
- उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 19
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- तबीयत को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित जातक पुरानी बातों को लेकर सोचते रहेंगे। अविवाहित जातकों की कुंडली में विवाह का योग है, लेकिन अभी धैर्य रखें।
- उपाय- धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 30
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
विवाहित जातकों के रिश्ते में संचार और विश्वास की कमी के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी। सिंगल जातकों को करीबी दोस्त से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है।
- उपाय- गुरु के मंत्रों का जाप करें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 33
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- कोई भारी सामान न उठाएं।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
जीवनसाथी से भावनात्मक जुड़ाव की कमी के कारण परेशानी होगी। विवाहित जातकों के ऊपर अकेलापन हावी रहेगा।
- उपाय- फलों का दान करें।
- शुभ रंग- ग्रीन
- शुभ अंक- 13
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
यदि कपल के बीच झगड़ा हुआ था, तो वह सुलझ जाएगा। सिंगल जातकों को नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा।
- उपाय- पीले रंग के कपड़ों का दान करें।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 21
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- बात-बात पर झूठ न बोलें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित जातकों के साथी को अपनी गलती का अहसास होगा, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी। सिंगल जातकों का दिन सामान्य रहेगा।
- उपाय- चने की दाल का दान करें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 03
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- कोई गलत काम न करें।