18 अगस्त 2025 का राशिफल: त्रिग्रह योग से चमकेंगी 5 राशियाँ

18 अगस्त 2025 का राशिफल
18 अगस्त 2025 का राशिफल: सोमवार, 18 अगस्त को भाद्रमास के कृष्ण पक्ष की दसवीं तिथि होगी। इस दिन चंद्रमा वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। चंद्रमा, शुक्र और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रह योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा, गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग भी बनेगा। शनि भी उत्तराभाद्रपद के पहले चरण में वक्री होकर पहुंचेंगे। पंचांग के अनुसार, मृगशिरा नक्षत्र के संयोग में हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। इस प्रकार, त्रिग्रह योग और शिवजी की कृपा से कन्या सहित 5 राशियों का दिन भाग्यशाली रहेगा। आइए, आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि राशिफल कैसा रहेगा?
मेष राशि: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में रोमांस बढ़ेगा।
वृषभ राशि: कार्यस्थल पर आपकी प्रदर्शन शानदार रहेगा। वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।
मिथुन राशि: आज अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ, यात्रा का योग और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यावसायिक और शैक्षिक दोनों क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि: आज प्रोफेशनल लाइफ में वृद्धि का योग है। ऑफिस में नेटवर्किंग और नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और धन-संपत्ति में वृद्धि संभव है।
सिंह राशि: आर्थिक मजबूती रहेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक प्यार बढ़ेगा। मेडिटेशन और सेल्फ-केयर जरूरी हैं।
कन्या राशि: आज का दिन कुछ नया करने का है। यह दिन खुशनुमा रहेगा और मौज-मस्ती में व्यतीत होगा।
तुला राशि: तकनीकी या लंबे प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति का योग है, लेकिन परिवार के साथ रिश्तों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि: व्यवसाय ठीक रहेगा, लेकिन उधार लेने से बचें। परिवार में विवाद की संभावना है, धैर्य बनाए रखें।
धनु राशि: आज रुके हुए काम पूरे होंगे। संपत्ति के योग हैं और परिवार में खुशखबरी मिल सकती है।
मकर राशि: नए कामकाज के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मजबूती और परिवार से सहयोग मिलने का पूरा योग है।
कुंभ राशि: मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन बड़ी खरीदारी से पहले सावधान रहें। रिश्तों में उतार-चढ़ाव संभव हैं।
मीन राशि: बिजनेस ट्रिप सफल होगा। रुका धन आएगा और सरकारी लाभ की संभावना है। परिवार में सहयोग मिलेगा।