2023 केमिस्ट्री नोबल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा

नोबल पुरस्कार की घोषणा
स्टॉकहोम। मेडिसिन और फिजिक्स के बाद, इस वर्ष के केमिस्ट्री नोबल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। इस बार यह पुरस्कार जापान के सुसुमु कितागावा, ऑस्ट्रेलिया के रिचर्ड रॉबसन और अमेरिका के उमर एम याघी को प्रदान किया गया है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। इन तीनों वैज्ञानिकों ने ऐसे एटम विकसित किए हैं जिनमें बड़े खाली स्थान होते हैं, जिससे गैस और अन्य रासायनिक पदार्थ आसानी से गुजर सकते हैं।
इन संरचनाओं को मेटल ऑर्गेनिक फ्रेमवर्क्स (एमओएफ) कहा जाता है। इनमें ऐसे क्रिस्टल बनते हैं जिनमें बड़े खाली हिस्से होते हैं। इन्हें विशेष रूप से डिजाइन किया जा सकता है ताकि वे किसी विशेष चीज को पकड़ने या संग्रहित करने में सक्षम हों। इनका उपयोग रेगिस्तानी हवा से पानी इकट्ठा करने, प्रदूषण को हटाने, कार्बन डाइऑक्साइड को साफ करने, जहरीली गैसों को संग्रहित करने या रासायनिक प्रतिक्रियाओं को तेज करने के लिए किया जा सकता है। विजेताओं को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना, जो लगभग 10.3 करोड़ रुपए के बराबर है, सोने का मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।