2025 में शुक्र का गोचर: इन राशियों को रहना होगा सावधान
शुक्र का गोचर 2025
शुक्र का गोचर 2025: ऐश्वर्य और प्रेम के देवता शुक्र ग्रह को विवाह और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, जब भी शुक्र अपनी स्थिति बदलता है, तब प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है। 7 नवंबर 2025 को शुक्र का गोचर स्वाति नक्षत्र में होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर असहमति का सामना करना पड़ सकता है, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। सलाह दी जाती है कि आप अपने साथी से संवाद बनाए रखें और किसी भी बात को अहं का मुद्दा न बनाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि:
कर्क राशि के विवाहित जातकों को अपने रिश्ते में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे संबंधों में दरार आ सकती है।
तुला राशि
तुला राशि:
तुला राशि के जातक इस गोचर के प्रभाव से पारिवारिक विवादों में उलझ सकते हैं। प्रेम संबंधों में परिवार का सहयोग नहीं मिलने से तनाव बढ़ सकता है। घर का माहौल मनमुटाव और बहस से भरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के अविवाहित जातकों को अपने भावनाओं को व्यक्त करने से बचना चाहिए। इस समय किसी करीबी से प्रेम का इजहार करने पर नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रिश्तों में कड़वाहट से बचें।
मीन राशि
मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है। मीन राशि वालों और उनके पार्टनर के बीच कोई तीसरा व्यक्ति दखल दे सकता है। यह समय संयम और धैर्य बनाए रखने का है, वरना पुराना रिश्ता कमजोर पड़ सकता है या टूट सकता है।
