21 सितंबर 2025 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल

राशिफल 21 सितंबर 2025
21 सितंबर 2025 का राशिफल: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, शुभ योग, शुक्ल योग, चतुष्पद करण, नाग करण और पश्चिम दिशा में शूल रहेगा। इसके अलावा, रात 10:59 बजे से सुबह 3:23 बजे तक कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण आंशिक होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। आइए, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि 21 सितंबर 2025, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि
आज आप अपनी चतुराई से अटके हुए काम पूरे कर सकेंगे। व्यापार में यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। यात्रा से लाभ की संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशिवालों के लिए यह समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और दूसरों को बदलने की बजाय अपनी सोच में बदलाव लाएं। क्रोध पर नियंत्रण रखना भी आवश्यक है। आपकी इष्ट आराधना सहायक रहेगी।
मिथुन राशि
आज आपको संतान के विवाह की चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पूंजी निवेश से लाभ की संभावना है। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए यह समय मिश्रित फलदायी रहेगा। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
कर्क राशि
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। व्यर्थ की चिंता छोड़कर मस्त रहें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा है। समय पर पूंजी निवेश करने पर लाभ होगा, लेकिन शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा।
सिंह राशि
आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे। जीवन में उड़ान भरने का समय आ गया है, इसलिए वर्तमान का लाभ उठाएं। पारिवारिक जनों से भेंट होगी, जिससे अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि
आपके धनकोष में वृद्धि होगी। करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेंगे, लेकिन आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल सकती हैं।
तुला राशि
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज समाधान होगा। आप महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। छात्रों को मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। घमंड न दिखाएं, अन्यथा नुकसान होगा।
वृश्चिक राशि
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, लेकिन नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि-भवन खरीदने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
धनु राशि
आप इस समय निर्णय लेने में उलझन में हैं, इसलिए शांति से सोचें और जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो सोच-समझकर निर्णय लें। मित्रों से मुलाकात से मन प्रफुल्लित रहेगा।
मकर राशि
दूसरों के लिए बुरा न सोचें, बल्कि अपने आहार पर ध्यान दें। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। यदि मकर राशि के जातक आज अपने कार्य में मन लगाकर लगे रहेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। सिंगल जातकों के लिए मनचाहा जीवनसाथी मिलने से खुशी होगी।
कुंभ राशि
जो करना चाहते हैं उसके लिए मेहनत करें। फालतू समय बर्बाद न करें, लेकिन शांति से विचार करने के बाद ही निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि की संभावना है। पुराने निवेश से भी लाभ होगा।
मीन राशि
कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। मीन राशि के जातक आज उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारियों के लिए यह समय उत्तम है। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी।