22 नवंबर 2025 का राशिफल: जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
22 नवंबर 2025 का राशिफल
आज का राशिफल: आचार्य रत्नाकर तिवारी के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना चाहिए।
मेष: आज आपका भाग्य आपके साथ है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृषभ: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता हो सकती है।
मिथुन: आपकी नई योजनाएँ सफल होंगी। किसी करीबी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
कर्क: आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। घर में किसी बात को लेकर हल्का तनाव उत्पन्न हो सकता है।
सिंह: आज धन लाभ की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
कन्या: कार्य में थोड़ी दबाव महसूस होगा, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला: प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी है। साझेदारी में लाभ होगा।
वृश्चिक: आज आपके मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। यात्रा की संभावना है और पुराने विवाद समाप्त होंगे।
धनु: सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है।
मकर: आज धन की आवक अच्छी रहेगी। व्यापार में प्रगति के संकेत हैं और मानसिक शांति बनी रहेगी।
कुंभ: नौकरी में बदलाव या नई दिशा मिलने की संभावना है। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
मीन: आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
