3 अप्रैल 2026 का राशिफल: जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
3 अप्रैल 2026 का राशिफल
3 अप्रैल 2026 का राशिफल : शुक्रवार को ग्रहों की स्थिति के अनुसार, मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में एक साथ उपस्थित रहेंगे। वहीं, बुध और राहु कुंभ राशि में संचरण करेंगे। शुक्र मेष राशि में हैं, जबकि चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। आइए आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि आज सभी राशियों का क्या हाल है…
राशियों का हाल
मेष राशि – आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जल्दबाजी से बचें, धन लाभ की संभावना है।
वृषभ राशि – आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य और खर्च पर ध्यान दें। विवादों से दूर रहें।
मिथुन राशि – नए संबंध बन सकते हैं। व्यापार और करियर में लाभ होगा, लेकिन सेहत का ध्यान रखना आवश्यक है।
कर्क राशि – परिवार और भावनात्मक मामलों में संतुलन बनाए रखें। मानसिक शांति के लिए आज का दिन अच्छा है।
सिंह राशि – निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन अहंकार से बचें।
कन्या राशि – धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना है। परिवार में थोड़ी तनाव हो सकती है।
तुला राशि – आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि – आज बोलचाल पर नियंत्रण रखें। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
धनु राशि – आज ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा।
मकर राशि – धैर्य रखें। काम में देरी हो सकती है, लेकिन अंत में सफलता अवश्य मिलेगी।
कुंभ राशि – आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा।
मीन राशि – आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। धन लाभ और कार्य में प्रगति के संकेत हैं।
