Chaitra Purnima ke upay: चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन करें 5 अचूक उपाय

Vastu Desk: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं लेकिन उनमें से चैत्र पूर्णिमा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती भी मनाई जाती है। इस तिथि पर कुछ उपाय करने से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है और भाग्य भी आपका साथ दे सकता है। आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा के इन सरल उपायों के बारे में।
चैत्र पूर्णिमा के उपाय
अगर आप चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा करेंगे तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। इस दिन शिव पूजा के दौरान शिव लिंग पर पान का पत्ता, दूध, शहद चढ़ाने से आपको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही शिव की पूजा करने से शनि दोष दूर होता है और चंद्रमा से संबंधित शुभ फल प्राप्त होते हैं।
चैत्र पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको देवी लक्ष्मी को सफेद मिठाई और हलवे का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि यह उपाय आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर कर सकता है।
चैत्र पूर्णिमा के दिन यदि आप जल में चीनी, सफेद फूल, अक्षत मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं तो आपको मानसिक स्थिरता मिलती है। इन उपायों को करने से आपको भाग्य की प्राप्ति होती है और धन में भी वृद्धि होती है।
चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती भी पड़ती है इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी शुभ फल मिलता है। बजरंगबली आप पर प्रसन्न होकर आपके जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या का अंत कर सकते हैं।
इस दिन आपको घड़े में कच्चा भोजन भरकर जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। जिससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।
चैत्र पूर्णिमा के दिन अगर आप भगवान शिव, विष्णु और हनुमानजी के मंत्रों का जाप करते हैं तो आपको भाग्य का साथ मिलता है। आपके बिगड़े काम भी बन जाते हैं और मानसिक परेशानियों से राहत मिलती है।
अगर आप चैत्र पूर्णिमा के दिन योग और ध्यान करते हैं तो आपको चमत्कारी अनुभव हो सकते हैं। इस दिन ध्यान करने से मानसिक स्थिरता और एकाग्रता बढ़ती है।
जो लोग कर्ज में डूबे हुए हैं या पैसे बचाने में परेशानी का सामना कर रहे हैं, वे तुलसी के पेड़ के सामने दीपक जलाएं और भगवान विष्णु की पूजा करें तो उन्हें समस्याओं से राहत मिल सकती है।
अगर आप इनमें से कुछ उपाय आजमाएंगे तो आपका जीवन भी खुशहाल हो सकता है। हालाँकि इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी उपाय करने से पहले अपने मन में पूरा विश्वास रखें।