Newzfatafatlogo

Tulsi Vastu Tips: घर के इन स्थानों पर न रखें तुलसी, वरना हाथ में नहीं टिकेगा पैसा

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में भी पूजनीय है। यह पौधा भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे की नियमित पूजा होती है, उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है
 | 
वास्तु शास्त्र में दिशा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। पांच तत्वों अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी से बनी चीजों को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है।

Vastu Desk: तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में भी पूजनीय है। यह पौधा भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे की नियमित पूजा होती है, उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु में भी तुलसी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती है। तुलसी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन अगर इसे घर में ठीक से न रखा जाए तो यह अच्छे परिणाम नहीं देती है। ऐसे में अगर आपने अपने घर में तुलसी का पौधा लगाया है तो कुछ बातों का ध्यान रखें। आइए जानते हैं घर में तुलसी का पौधा रखने का सही नियम...

इस दिशा में भूलकर भी तुलसी का पौधा न लगाएं
तुलसी का पौधा कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह दिशा पितरों और यमराज की मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे को रखने की सबसे अच्छी दिशा उत्तर-पूर्व है।

वास्तु शास्त्र में दिशा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। पांच तत्वों अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी से बनी चीजों को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है।

तुलसी में अंधकार नहीं होना चाहिए
तुलसी के पौधों को हमेशा धूप वाले स्थान पर रखें। अगर तुलसी का पौधा आपके घर के किसी अंधेरे कोने में या ऐसी जगह पर रखा है जहां रोशनी नहीं पहुंचती है तो यह अच्छा नहीं माना जाता है।

इस स्थान पर तुलसी का पौधा न लगाएं
कुछ लोग अपने घर की मिट्टी में तुलसी का पौधा लगाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा गमले में लगाना सदैव शुभ माना जाता है।

वास्तु शास्त्र में दिशा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। पांच तत्वों अग्नि, जल, वायु, आकाश और पृथ्वी से बनी चीजों को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है।

तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें
तुलसी के पौधे के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। उसे जूते, चप्पल, गंदे कपड़े या झाड़ू आदि नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा तुलसी को हमेशा साफ हाथों से छूना चाहिए।