आज का राशिफल: 27 जून 2025 के लिए सभी राशियों की भविष्यवाणी

आज का राशिफल
आज का राशिफल: 27 जून 2025 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 11:19 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ होगी। नक्षत्र पुनर्वसु सुबह 7:22 बजे तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र का प्रभाव होगा। व्याघात योग रात 9:10 बजे तक रहेगा, इसके बाद हर्षण योग शुरू होगा। करण में कौलव सुबह 11:19 बजे तक, फिर तैतिल रात 10:31 बजे तक, और इसके बाद गर करण प्रभावी होगा। ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा और बुध कर्क राशि में, शुक्र मेष में, सूर्य और गुरु मिथुन में, मंगल और केतु सिंह में, राहु कुंभ में, और शनि मीन में होंगे। आइए, पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि
आज आपको अपने बुजुर्गों के निर्देशों का पालन करना पड़ सकता है। उनकी सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। शाम को मेहमानों या पारिवारिक मित्रों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चाय-पानी और आतिथ्य का भार बढ़ेगा।
वृषभ राशि
किसी अधिकारी या वरिष्ठ व्यक्ति के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे कानूनी मामलों में नया मोड़ आ सकता है। शाम को आपकी योजनाएं पूरी होंगी, जिससे लाभ होगा। हालांकि, व्यवसाय से संबंधित अचानक मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकता है।
मिथुन राशि
आज जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में सावधानी बरतें, क्योंकि हानि की आशंका है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आर्थिक उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। कोई युवा व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। शाम को सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से लाभ होगा।
कर्क राशि
आज आप अपने वाहन के रखरखाव पर ध्यान दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिशियल कार्यों के कारण आराम में खलल पड़ सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और सात्विक भोजन करें। चंद्रमा और बुध की युति भावनात्मक भ्रम पैदा कर सकती है।
सिंह राशि
मकान की मरम्मत या घर की सजावट के लिए जरूरी सामान की खरीदारी, आपकी राय हर जगह महत्वपूर्ण होगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना है। आर्थिक समृद्धि के लिए धैर्य और सूझबूझ से निवेश करना जरूरी होगा।
कन्या राशि
आज आप ड्यूटी की टेंशन से मुक्त रहेंगे। नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
तुला राशि
आज आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। घर के किसी सदस्य के लिए आपको कुछ खरीदारी करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यभार भी बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज घर के रखरखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है। अपनी जेबखर्च पर ध्यान रखें। शाम से लेकर रात का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा।
धनु राशि
आज आप व्यावसायिक अवसरों का पूरा लाभ उठा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और सफलता मिलने की उम्मीद है। आपकी पूंजी में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन शुरुआती निवेश में सावधानी बरतें।
मकर राशि
नए व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी, जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई-बहनों का सुख और सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
आज घर पर बैठना आपके लिए बोरियत भरा हो सकता है। बाहर खाना-पीना आपकी जेब पर बोझ डाल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज जबरदस्त उछाल दिखाई देगा। आप अपने जूनियर्स के लिए भी प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे।
मीन राशि
आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। व्यापारियों को व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता और बुजुर्गों से लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सरकार की तरफ से लाभ होगा।
महत्वपूर्ण सूचना
महत्वपूर्ण सूचना: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। इसकी पुष्टि नहीं की जाती है।