आज का राशिफल: वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए विशेष लाभ

सितारों की चाल और आपका दिन
जानिए आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं
19 सितंबर 2025 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त 11:47 से 12:35 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 10:40 से 12:11 बजे तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे। सूर्योदय 06:08 और सूर्यास्त शाम 06:24 पर होगा।
राशिफल
मेष: आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है। नए काम की योजना बना सकते हैं। आवश्यक कार्यों को टालें नहीं और ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। धन संबंधी रुके काम पूरे हो सकते हैं।
वृषभ: आज नए वाहन की खरीदारी के लिए शुभ दिन है। व्यापार में लाभ की संभावना है। परिवार में कलह दूर हो सकती है। संतान से किए वादे को पूरा करें।
मिथुन: आज सामान्य दिन रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के सदस्यों की सलाह पर ध्यान दें। माताजी की सेहत में गिरावट हो सकती है।
कर्क: निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन हानि की संभावना भी है। व्यवसाय पर ध्यान दें। विद्यार्थियों की परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
सिंह: आज का दिन अच्छा रहेगा। बेवजह दूसरों के मामलों में न बोलें। पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। प्रेमी अपने दिल की बात कह सकते हैं।
कन्या: आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
तुला: आज आय में कमी रह सकती है। नए घर का काम शुरू कर सकते हैं। यात्रा में प्रिय वस्तु खोने की संभावना है।
वृश्चिक: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
धनु: आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस से कहासुनी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मकर: विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखें। व्यापार में लाभ की संभावना है। पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी।
कुंभ: नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। परिवार में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।
मीन: स्वास्थ्य में कमजोरी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी मात देने की कोशिश करेंगे। अतिथि का आगमन माहौल खुशनुमा बनाएगा।