प्रेम राशिफल 04 अगस्त 2025: सावन के अंतिम सोमवार का विशेष प्रभाव

प्रेम राशिफल 04 अगस्त 2025
प्रेम राशिफल 04 अगस्त 2025: धार्मिक दृष्टि से 04 अगस्त 2025 का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भगवान शिव को समर्पित सावन माह का अंतिम सोमवार है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र, ब्रह्म योग, ज्येष्ठा नक्षत्र, इन्द्र योग, वणिज करण, गर करण और विष्टि करण का संयोग बन रहा है। सोमवार को सुबह 11:42 बजे तक श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। सुबह के समय राहु काल 07:40 से 09:17 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं 04 अगस्त 2025 के प्रेम राशिफल और उपायों के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
सोमवार को विवाहित जातकों के रिश्ते में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, लेकिन छोटी-मोटी गलतफहमियां दिन को खराब कर सकती हैं। इसलिए समझदारी से काम लें और चुप रहें। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक किसी के प्रभाव में आकर अपने साथी से झगड़ा न करें, बल्कि प्यार से मामले को सुलझाएं।
- दान- फल
- शुभ रंग- पीला
- लकी दिशा- पश्चिम
- शुभ अंक- 12
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातक अपने साथी के साथ कुछ सुनहरे पल बिताएंगे, क्योंकि लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने साथी की बातों को ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
- दान- सब्जी
- शुभ रंग- संतरी
- लकी दिशा- ईशान कोण
- शुभ अंक- 18
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
हाल के दिनों में जिनका ब्रेकअप हुआ है, उन्हें दोस्तों के साथ बाहर जाकर खुशी के पल बिताने चाहिए। विवाहित जातक अपने साथी से झगड़ा न करें।
- दान- नमक
- शुभ रंग- नारंगी
- लकी दिशा- अग्नि कोण
- शुभ अंक- 11
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
पुराने विवादों के सुलझने से विवाहित जातकों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। सोमवार को लव रिलेशनशिप में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी।
- दान- चीनी
- शुभ रंग- सुनहरा
- लकी दिशा- पूर्व
- शुभ अंक- 04
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित जातकों का घरवालों से झगड़ा हो सकता है। हालांकि, इस बार आपका पार्टनर आपका समर्थन करेगा और सामने वाले को समझाने की कोशिश करेगा। यह देखकर आपको खुशी होगी।
- दान- चावल
- शुभ रंग- काला
- लकी दिशा- अग्नि कोण
- शुभ अंक- 21
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित जातकों में ईर्ष्या की भावना उत्पन्न होगी, क्योंकि कोई अन्य व्यक्ति आपके साथी में रुचि दिखाएगा। सिंगल जातकों को पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी मिलेगी।
- दान- नारियल
- शुभ रंग- नीला
- लकी दिशा- दक्षिण
- शुभ अंक- 03
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
अविवाहित जातक किसी दोस्त से आस न लगाएं और अपने काम पर ध्यान दें, क्योंकि सोमवार को प्यार के मामले में सफलता नहीं मिलेगी। विवाहित जातक अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपके मन में उत्पन्न सभी नकारात्मक विचार खत्म हो जाएंगे।
- दान- धन
- शुभ रंग- सफेद
- लकी दिशा- पश्चिम
- शुभ अंक- 19
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित जातकों को अपनी रोमांटिक जिंदगी में आ रहे बदलावों को अपनाना होगा। अन्यथा घर में झगड़े कम नहीं होंगे। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने साथी और रिश्ते पर ध्यान दें, क्योंकि कोई अन्य व्यक्ति आपके साथी में काफी दिलचस्पी दिखा सकता है।
- दान- चंदन
- शुभ रंग- भूरा
- लकी दिशा- उत्तर-पूर्व
- शुभ अंक- 07
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
प्रेमी के अचानक बदलते स्वभाव के कारण धनु राशि के विवाहित जातकों को मानसिक तनाव महसूस होगा। यदि समय रहते आपने इस बदलाव को स्वीकार नहीं किया, तो घर में झगड़े बढ़ सकते हैं।
- दान- पानी
- शुभ रंग- आसमानी
- लकी दिशा- दक्षिण
- शुभ अंक- 05
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने साथी के जीवन से जुड़ा कोई राज पता चल सकता है। विवाहित जातकों को सोमवार को मानसिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- दान- खीर
- शुभ रंग- बैंगनी
- लकी दिशा- पश्चिम
- शुभ अंक- 22
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
कुंभ राशिवालों के वैवाहिक जीवन में देवी-देवताओं की कृपा से खुशियों का आगमन होगा। शाम में जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डिनर का आनंद लेंगे। सिंगल जातक किसी दोस्त के साथ मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं।
- दान- सेब
- शुभ रंग- चमकीला
- लकी दिशा- उत्तर
- शुभ अंक- 09
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। यदि जीवनसाथी से संवाद कायम नहीं रखा गया, तो मतभेद बढ़ेंगे। हाल के दिनों में जिनका रिश्ता पक्का हुआ है, वे अपने साथी पर विश्वास रखें और उनसे बातचीत करने का प्रयास करें। उम्मीद है कि अब आपको अपने साथी के समक्ष मन की बात रखने में कोई समस्या नहीं होगी।
- दान- केले
- शुभ रंग- गुलाबी
- लकी दिशा- पूर्व
- शुभ अंक- 28