शुक्र-गुरु योग: 5 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ

शुक्र गुरु योग का महत्व
शुक्र गुरु योग: 5 जून, 2025 को सुबह 7:58 बजे, ग्रह शुक्र और गुरु 60 डिग्री के कोणीय स्थिति में होंगे। इस स्थिति को लाभ योग या लाभ दृष्टि योग कहा जाता है, जिसे अंग्रेजी में सेक्सटाइल एस्पेक्ट (Sextile Aspect) के नाम से जाना जाता है। भारतीय और पश्चिमी ज्योतिष में इसे शुभ और प्रभावशाली माना गया है।
प्रभावित राशियाँ
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 5 जून से बनने वाले शुक्र-गुरु के लाभ योग का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से 5 राशियों के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियाँ कौन-सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु का लाभ योग करियर और वित्तीय क्षेत्र में प्रगति का संकेत देता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर और जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि और नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे। यदि आप किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। निवेश से लाभ की संभावनाएँ भी बन रही हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि
लाभ दृष्टि योग के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक और भावनात्मक जीवन में स्थिरता मिलेगी। शिक्षा, कला या रचनात्मक क्षेत्रों में जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और घरेलू मामलों में सामंजस्य स्थापित होगा। अचल संपत्ति या वाहन से संबंधित लाभ के संकेत भी हैं।
तुला राशि
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह योग व्यक्तिगत संबंधों और साझेदारी में मजबूती लाएगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। गुरु के प्रभाव से व्यावसायिक साझेदारियों में लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी और आकर्षण में वृद्धि होगी। सौंदर्य, फैशन, डिज़ाइन, या कला से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय वित्तीय मामलों में लाभकारी साबित हो सकता है। कोई रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है या धन का नया स्रोत बन सकता है। उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। गुरु की कृपा से निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा और दीर्घकालिक योजनाओं को लागू करने में सहायता मिलेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि
इस योग के दौरान कुंभ राशि के लोगों को रचनात्मक और बौद्धिक क्षेत्रों में विशेष सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता बढ़ेगी। मनोरंजन, मीडिया या शिक्षण से जुड़े लोगों को लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष फलदायक हो सकता है।