Newzfatafatlogo

Disc Brake Holes: बाइक की डिस्क ब्रेक में आखिर क्यों किए जाते हैं छेद, सुरक्षा से जुड़ा है पूरा मामला!

 | 
Disc Brake Holes: बाइक की डिस्क ब्रेक में आखिर क्यों किए जाते हैं छेद, सुरक्षा से जुड़ा है पूरा मामला!
वाहनों को सुरक्षित बनाने के लिए दुनिया भर में प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए दोपहिया वाहनों में डिस्क ब्रेक भी दिए जाते हैं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि दोपहिया वाहनों में पाए जाने वाले डिस्क ब्रेक में छेद क्यों दिए जाते हैं।
डिजाइन नहीं होता
दोपहिया वाहनों में पाए जाने वाले डिस्क ब्रेक प्लेट में छेद सिर्फ डिजाइन के लिए नहीं होते हैं। बाइक या स्कूटर चलाते समय अचानक ब्रेक लगाने पर डिस्क ब्रेक प्लेट और ब्रेक पैड के बीच घर्षण होता है। घर्षण के कारण उत्पन्न ऊष्मा इन छिद्रों के माध्यम से दूर हो जाती है। इससे डिस्क प्लेट ठंडी रहती है और लगातार ब्रेक लगाने पर भी काम करती रहती है। जिससे दुर्घटना का खतरा काफी कम हो जाता है.Disc Brake Holes: बाइक की डिस्क ब्रेक में आखिर क्यों किए जाते हैं छेद, सुरक्षा से जुड़ा है पूरा मामला
मिलता है बेहतर कंट्रोल
डिस्क ब्रेक के कारण बाइक और स्कूटर का संतुलन भी बेहतर होता है। कई बार बाइक या स्कूटर ऐसी जगहों पर भी चलते हैं जहां पानी, कीचड़ आदि होता है। ऐसे में ड्रम ब्रेक पर मिट्टी जमने लगती है और पानी के कारण ब्रेक सुचारू रूप से काम नहीं कर पाते। इस स्थिति में डिस्क ब्रेक बेहतर काम करते हैं। डिस्क ब्रेक प्लेट में बने छेद पानी को दूर रखते हैं और ब्रेक लगाने में कोई दिक्कत नहीं होती है, जिससे बाइक या स्कूटर को कंट्रोल करना बहुत आसान हो जाता है।
डिजाइन भी होता है बेहतरDisc Brake Holes: बाइक की डिस्क ब्रेक में आखिर क्यों किए जाते हैं छेद, सुरक्षा से जुड़ा है पूरा मामला
डिस्क ब्रेक प्लेट पर बने छेद से बाइक का डिजाइन भी बेहतर दिखता है। यह बाइक चलाने वाले को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ बाइक के लुक को भी बेहतर बनाता है। ड्रम ब्रेक बाइक या स्कूटर की तुलना में डिस्क ब्रेक बाइक या स्कूटर बेहतर लगता है।