Honda CB125 Hornet: नई स्पोर्टी बाइक की 5 प्रमुख विशेषताएँ

Honda CB125 Hornet का अनावरण
Honda CB125 Hornet को युवाओं को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। हालांकि, इसकी कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। बाइक का डिज़ाइन बेहद आकर्षक और स्पोर्टी है, जिसमें कई आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। यह बाइक सीधे TVS Raider 125 के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। यहां हम इस बाइक की 5 प्रमुख विशेषताओं के बारे में चर्चा कर रहे हैं और यह भी जानेंगे कि यह 125cc सेगमेंट में अपनी जगह कैसे बना सकती है।
1. आकर्षक डिज़ाइन
नई Honda CB125 Hornet एक पूरी तरह से स्पोर्टी बाइक है। इसके रंग और डिज़ाइन युवा राइडर्स को आकर्षित करने के लिए तैयार किए गए हैं। इसका गोल्डन स्टाइल फ्रंट सस्पेंशन इसे प्रीमियम लुक देता है। 125cc सेगमेंट में इस तरह के फीचर्स अन्य बाइक्स में नहीं मिलते। बाइक में स्प्लिट सीट है, जो आरामदायक है और पीछे बैठने वाले राइडर के लिए भी सुविधाजनक है। इसमें स्पोर्टी मफलर और डुअल LED हेडलाइट्स शामिल हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
2. डिजिटल स्पीडोमीटर
CB125 Hornet में एक सेगमेंट-फर्स्ट कलर TFT डिजिटल मीटर है, जिसमें रियल टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एंप्टी, और डिजिटल वॉच जैसी जानकारियाँ मिलती हैं। इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे राइडर वॉयस से मैसेज, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं।
3. शक्तिशाली इंजन
इस बाइक में 125cc का 4 स्ट्रोक SI इंजन है, जो 8.2 kW की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स और फ्यूल इंजेक्शन तकनीक है। इंजन की सुरक्षा के लिए इसमें एक गार्ड भी है, जो स्पोर्टी डिज़ाइन को बनाए रखता है।
4. डायमेंशन
- लंबाई: 2015 mm
- चौड़ाई: 783 mm
- ऊँचाई: 1087 mm
- व्हीलबेस: 1330 mm
- ग्राउंड क्लेरेंस: 166 mm
- कर्ब वेट: 124 Kg
- फ्यूल टैंक क्षमता: 12 L
5. ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सुरक्षा के लिए, बाइक के फ्रंट में 240 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक हैं। आरामदायक राइड के लिए इसमें मोनोशॉक सस्पेंशन और अपसाइड डाउन फोर्क सस्पेंशन की सुविधा है। यह बाइक खराब सड़कों पर भी आसानी से चल सकती है। हालांकि, इसकी कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह एक लाख रुपये के आसपास होगी।