Hyundai Exter और Tata Punch: माइक्रो SUV की तुलना
Hyundai Exter बनाम Tata Punch
डिजिटल डेस्क- (Hyundai Exter और Tata Punch माइक्रो SUV सेगमेंट में Hyundai Motor India की Hyundai Exter और Tata Motors की Tata Punch दोनों ही काफी लोकप्रिय विकल्प हैं। Hyundai Exter को हाल ही में एक नए अवतार में पेश किया गया है, जबकि Tata Punch का नया मॉडल जनवरी 2026 में आया था। दोनों वाहन शहरी सड़कों के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन इनके डिज़ाइन, पावर और सुरक्षा सुविधाओं में स्पष्ट अंतर है।
Tata Punch का बेस वेरिएंट लगभग ₹5.59 लाख से शुरू होता है और इसका टॉप वेरिएंट ₹10.54 लाख तक जाता है। वहीं, Hyundai Exter का बेस वेरिएंट लगभग ₹5.80 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹9.42 लाख तक जाता है। आइए, अब हम इनकी डिजाइन, इंटीरियर्स, फीचर्स, सुरक्षा, इंजन और माइलेज पर एक नज़र डालते हैं।
डिजाइन की जानकारी
Tata Punch का डिज़ाइन अधिक रग्ड और SUV-शैली का है। इसकी लंबाई 3876 मिमी, चौड़ाई 1742 मिमी, ऊंचाई 1615 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 193 मिमी है। 16-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ, यह खराब सड़कों पर बेहतर प्रदर्शन करती है। इसकी बॉक्सी आकृति, LED हेडलाइट्स, रूफ रेल्स और शार्क-फिन एंटीना इसे एक मजबूत और आक्रामक लुक देते हैं।
Hyundai Exter का लुक अधिक स्लीक और आधुनिक है। इसकी लंबाई 3815 मिमी, चौड़ाई 1710 मिमी, ऊंचाई 1631 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 185 मिमी है। इसे 15-इंच के अलॉय व्हील्स के साथ पेश किया गया है। यह एक क्रॉसओवर स्टाइल की कार है, जिसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED DRLs और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे युवा खरीदारों के लिए आकर्षक बनाते हैं।
केबिन और आराम
दोनों कारों का केबिन 4-5 लोगों के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। Tata Punch में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम (4 स्पीकर + 4 ट्वीटर) शामिल हैं। इसके अलावा, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और टच-बेस्ड AC कंट्रोल्स इसे एक आधुनिक अनुभव देते हैं।
Hyundai Exter में डुअल टोन (नेवी और ग्रे) इंटीरियर्स, मेटल पेडल्स, फुटवेल लाइटिंग और 8-इंच का टचस्क्रीन है। दोनों कारों में सनरूफ, ऑटो AC, रियर AC वेंट्स, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग (हाई वेरिएंट में) जैसी सुविधाएं हैं। कुल मिलाकर, Punch का इंटीरियर्स अधिक प्रीमियम और टेक-लोडेड लगता है, जबकि Exter का केबिन स्मूथ और युवा फील देता है।
फीचर्स और सुरक्षा
Tata Punch में 10.25-इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एप्पल कारप्ले, 360-डिग्री कैमरा, वॉइस कमांड सनरूफ, ड्राइव मोड्स (Eco/City), ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और CNG AMT में पैडल शिफ्टर्स जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। वहीं, Hyundai Exter में सनरूफ, इन-बिल्ट डैशकैम, OTA अपडेट्स, Bluelink कनेक्टेड टेक और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं हैं। दोनों में वायरलेस चार्जिंग और रियर USB पोर्ट्स भी हैं।
सुरक्षा के मामले में Tata Punch ने स्पष्ट रूप से बढ़त बनाई है। इसे Bharat NCAP में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें 6 एयरबैग्स, ESC, TPMS, 360-डिग्री कैमरा, हिल डिसेंट कंट्रोल और ISOFIX माउंट्स शामिल हैं।
वहीं, Hyundai Exter में भी 6 एयरबैग्स, TPMS, ESC, ABS और 45+ सुरक्षा फीचर्स हैं, लेकिन इसे अभी तक किसी NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में शामिल नहीं किया गया है।
इंजन और माइलेज
Hyundai Exter में 1.2 लीटर 4-सिलेंडर Kappa पेट्रोल इंजन (83 PS पावर, 113.8 Nm टॉर्क) है, जो शहर में स्मूथ और शांत है। CNG वर्जन 69 PS देता है। ट्रांसमिशन विकल्प में 5-स्पीड MT या AMT शामिल हैं। ARAI माइलेज पेट्रोल में लगभग 19-20 kmpl और CNG में 25-27 kmpl के आसपास है।
Tata Punch को तीन इंजन विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 1.2L NA पेट्रोल (88 PS, 115 Nm), नया 1.2L टर्बो पेट्रोल (120 PS, 170 Nm) और CNG वेरिएंट (73 PS) शामिल हैं। ट्रांसमिशन विकल्पों में NA पेट्रोल के साथ MT/AMT, टर्बो इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और CNG में AMT मिलता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल वेरिएंट 18-20 kmpl, टर्बो में थोड़ा कम, जबकि CNG में बेहतर एवरेज मिलता है।
