Newzfatafatlogo

अनुराग सिंह ठाकुर ने आईआईटी मंडी में कुल्हड़ इकोनॉमी पर साझा किए विचार

अनुराग सिंह ठाकुर ने आईआईटी मंडी में कुल्हड़ इकोनॉमी पर अपने विचार साझा करते हुए भारत की प्रगति और युवा की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल का योगदान विज्ञान में महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के प्रॉक्सी युद्ध का करारा जवाब दिया है। ठाकुर ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
 | 
अनुराग सिंह ठाकुर ने आईआईटी मंडी में कुल्हड़ इकोनॉमी पर साझा किए विचार

आईआईटी मंडी में कुल्हड़ इकोनॉमी पर चर्चा

-भारत ने पाकिस्तान के प्रॉक्सी युद्ध का दिया करारा जवाब: अनुराग सिंह ठाकुर


-आईआईटी मंडी में कुल्हड़ इकोनॉमी थीम में Make in India की सुगंध: अनुराग सिंह ठाकुर


-सीमा सुरक्षा के साथ विज्ञान में भारत की प्रगति में हिमाचल का योगदान महत्वपूर्ण: अनुराग सिंह ठाकुर


हमीरपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज आईआईटी मंडी में कुल्हड़ इकोनॉमी थीम पर छात्रों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि इस थीम में Make in India की खुशबू और हिमाचल की विशेषता है। इससे पहले, मंडी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।


अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, "हमारी देवभूमि हिमाचल का आईआईटी मंडी संस्थान अकादमिक उत्कृष्टता, शोध-आधारित शिक्षण और अंतःविषय अनुसंधान के लिए जाना जाता है। आईआईटी मंडी का माहौल शैक्षणिक और आध्यात्मिक दोनों है। हमारी संस्कृति शिक्षा में अध्यात्म का समावेश करती है। आज यहाँ छात्रों के बीच आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। कुल्हड़ इकोनॉमी का अर्थ है समाज के निचले स्तर को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना और उन्हें भारत की अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाना, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यही कर रहे हैं। चाहे सीमा की सुरक्षा हो या संस्कृति की रक्षा, हिमालय हमेशा एक मजबूत प्रहरी की तरह खड़ा रहा है, और अब आपको विज्ञान में भारत की प्रगति का भी जिम्मा संभालना है।"


उन्होंने आगे कहा, "आज दुनिया देख रही है कि पिछले दस वर्षों में भारत में ऊर्जा और उत्साह से भरा एक सकारात्मक माहौल बना है। 2014 से 2025 के बीच भारत में जो ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं, वे 2047 में विकसित भारत की नींव रख रहे हैं। हमारे छात्र अब बौद्धिक और सांस्कृतिक रूप से जागरूक हो चुके हैं और युवा देश के विकास में योगदान दे रहे हैं। देश की प्रगति के लिए आवश्यक है कि हम उन समस्याओं का समाधान करें जो हमारी प्रगति में बाधा डालती हैं। मोदी सरकार ने लगभग 2000 पुराने और अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त किया है, जो विकास में बाधक थे।"


अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में हमने विश्व मंच पर नए भारत की निर्भीक छवि बनाई है। हमने पाकिस्तान के प्रॉक्सी युद्ध का ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से ऐसा जवाब दिया है कि अब पाकिस्तान भारत में आतंकवाद फैलाने से पहले सौ बार सोचेगा। आज भारत Make in India की बदौलत विश्व का मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बन चुका है। अगर आज हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं, तो इसमें हमारे स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, और MSME का योगदान है। हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, और जब देश का युवा अपना लक्ष्य तय कर लेता है, तो वह उसे पूरा करके ही दम लेता है।"