टाटा हैरियर और सफारी का नया रेड डार्क एडिशन लॉन्च
टाटा हैरियर और सफारी का नया वेरिएंट
टाटा हैरियर और सफारी ‘रेड डार्क एडिशन’: टाटा मोटर्स ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी लोकप्रिय SUV, टाटा हैरियर और टाटा सफारी के डीजल वेरिएंट्स के लिए नया Ultra ट्रिम और आकर्षक रेड डार्क एडिशन पेश किया है। पहले ये विकल्प केवल पेट्रोल मॉडल्स में उपलब्ध थे। कीमतों की बात करें तो हैरियर अल्ट्रा डीज़ल मैनुअल की शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये और सफारी अल्ट्रा डीज़ल मैनुअल (7-सीटर) की कीमत 24.49 लाख रुपये निर्धारित की गई है। नई SUVs की बुकिंग अब डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।
रंग और डिजाइन
नए लॉन्च में सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करने वाला रंग रेड डार्क एडिशन है। डीजल हैरियर में विशेष नाइट्रो क्रिमसन रंग दिया गया है, जिसे काले 19-इंच के अलॉय व्हील्स और लाल ब्रेक कैलिपर्स के साथ जोड़ा गया है। डार्क एडिशन का यह लुक दोनों SUVs को अधिक स्पोर्टी और आक्रामक बनाता है, जबकि इसकी प्रीमियम फील भी बरकरार रहती है।
शक्तिशाली डीजल इंजन
दोनों SUVs में 2.0-लीटर Kryojet टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगाया गया है, जो 170PS की पावर और 350Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ उपलब्ध है।
