भारत में आने वाली सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट SUVs

कॉम्पैक्ट SUVs की बढ़ती मांग
Upcoming cheapest SUV: भारत में हैचबैक और सेडान की जगह अब कॉम्पैक्ट SUVs ने ले ली है। वाहन निर्माता इस सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कम कीमत में एक बड़ी और आकर्षक कार मिलने के कारण लोग इस श्रेणी में निवेश कर रहे हैं। सब-4-मीटर श्रेणी की गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए कार कंपनियां नए मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। यदि आप भी एक कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यहां हम आपको भारत में लॉन्च होने वाली तीन सबसे सस्ती SUVs के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
महिंद्रा XUV 3XO EV
Mahindra XUV 3XO EV
महिंद्रा अपनी सफल कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। रिपोर्टों के अनुसार, XUV 3XO EV में 34.5 kWh और 39.4 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज लगभग 400 किमी हो सकती है। इसके डिजाइन में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, केबिन में EV का अनुभव मिलेगा। नया मॉडल टाटा नेक्सन EV को चुनौती देगा। अब देखना यह है कि कंपनी इसकी कीमत क्या तय करती है।
नई हुंडई वेन्यू
New Hyundai Venue
हुंडई मोटर इंडिया जल्द ही अपनी नई वेन्यू को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस गाड़ी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट, साइड और रियर में नया लुक देखने को मिलेगा। केबिन में एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा और सुरक्षा के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल होंगे। नए मॉडल में 1.2L का पेट्रोल इंजन और 1.0L का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसकी संभावित कीमत भारत में 8 लाख रुपये से कम होगी।
रेनॉ काइगर फेसलिफ्ट
Renault Kiger facelift
रेनॉ इंडिया की काइगर एक किफायती SUV है, और अब कंपनी इसका फेसलिफ्ट पेश करने जा रही है। नए मॉडल में कई बड़े बदलाव और नए फीचर्स शामिल होंगे। 2025 काइगर को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। नए मॉडल के फ्रंट, साइड और रियर लुक में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1.0L का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा।