यामाहा R15 का नया अवतार: शानदार लुक और बेहतरीन फीचर्स

यामाहा R15: नए रंगों और स्टाइल में पेश
नई दिल्ली: यामाहा इंडिया मोटर ने अपनी लोकप्रिय बाइक R15 को नए आकर्षक रंगों और डिजाइन में लॉन्च किया है, जो बाइक प्रेमियों को लुभाने के लिए तैयार है! ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ ब्रांड के तहत पेश की गई R15 रेंज में R15M, R15 वर्जन 4 (V4) और R15S शामिल हैं।
इनकी शुरुआती कीमत 1.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। नए मेटैलिक ग्रे, मेटैलिक ब्लैक और मैट पर्ल व्हाइट जैसे शानदार रंगों के साथ यह बाइक और भी आकर्षक हो गई है। आइए जानते हैं इसके बेहतरीन फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी।
नए रंगों में R15 का जलवा
यामाहा ने R15 रेंज को एक नया लुक दिया है। टॉप वेरिएंट R15M को मेटैलिक ग्रे फिनिश मिला है, जबकि R15 V4 अब मेटैलिक ब्लैक में उपलब्ध है, जो भारी मांग में है।
रेसिंग ब्लू शेड को नए ग्राफिक्स के साथ और आकर्षक बनाया गया है। खास बात यह है कि भारत में पहली बार मैट पर्ल व्हाइट रंग R15 V4 के लिए पेश किया गया है। वहीं, R15S अब मैट ब्लैक पेंट स्कीम में आएगी, जिसमें कंट्रास्टिंग वर्मिलियन व्हील्स इसे और स्टाइलिश बनाते हैं।
10 लाख यूनिट्स का रिकॉर्ड
यामाहा R15 भारत में बेहद लोकप्रिय है और कंपनी ने अब तक इसकी 10 लाख से अधिक यूनिट्स बेची हैं। यह बाइक अपनी तेज़ स्टाइल, रेसिंग परफॉर्मेंस और मजबूत डीएनए के लिए जानी जाती है।
इसमें 155cc का लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो 10,000rpm पर 18.4bhp पावर और 7,500rpm पर 14.2Nm टॉर्क प्रदान करता है। DiASil सिलेंडर और डेल्टाबॉक्स फ्रेम इसे और भी दमदार बनाते हैं।
धांसू फीचर्स
R15 में कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं, जैसे ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, असिस्ट और स्लिपर क्लच, क्विक शिफ्टर (कुछ वेरिएंट्स में), अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और लिंक्ड-टाइप मोनो-क्रॉस सस्पेंशन। ये फीचर्स इसे ट्रैक और सिटी राइडिंग दोनों के लिए बेहतरीन बनाते हैं।
कितनी है कीमत?
R15M की कीमत 2,01,000 रुपये (एक्स-शोरूम), R15 V4 की 1,84,770 रुपये (एक्स-शोरूम) और R15S की 1,67,830 रुपये (एक्स-शोरूम) है। ये नई रेंज स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संयोजन है।