Newzfatafatlogo

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने प्रकृति 2025 का उद्घाटन किया

 | 
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने प्रकृति 2025 का उद्घाटन किया


केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने प्रकृति 2025 का उद्घाटन किया


केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने प्रकृति 2025 का उद्घाटन किया


नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को राजधनी नई दिल्ली में आयोजित प्रकृति 2025 का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन परिवर्तनकारी जलवायु से संबंधित पहलों को एकीकृत करने के लिए सुदृढ़ता, जागरुकता, ज्ञान और संसाधनों को बढ़ावा देने के प्रति लक्षित है।

ऊर्जा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंत्री मनोहर लाल ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंत्री ने जलवायु परिवर्तन की समस्‍या से निपटने में कार्बन बाजारों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भारत सरकार के दृष्टिकोण को साझा किया। उन्होंने जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने और उत्सर्जन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) की ओर रुख किए जाने के महत्व पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा गंगा दीप पूजा और गोवर्धन पूजा जैसी पारंपरिक प्रथाओं को भी रेखांकित किया, जो देश की गहरी पारिस्थितिक चेतना को दर्शाती हैं और स्थिरता के आधुनिक प्रयासों की पूरक हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्थिरता की ओर भारत के संक्रमण को महत्वाकांक्षी और प्राप्त करने योग्य बनाने वाली वास्तविक, सत्यापन योग्य और धोखाधड़ी-रहित कार्बन कटौती सुनिश्चित करने वाली जलवायु नीतियों की आवश्यकता को रेखांकित किया। इस अवसर पर विद्युत मंत्रालय के मुख्य अभियंता धीरज श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथियों, प्रमुख उद्योगपतियों और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों का स्वागत किया और उनकी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारत के सतत ऊर्जा भविष्य को आकार देने में सहयोग के महत्व को स्वीकार किया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर