NEET UG 2025 के टॉपर: महेश कुमार ने हासिल की AIR 1

NEET UG 2025 का परिणाम जारी
NEET UG 2025 के टॉपर: NEET UG 2025 का परिणाम आज, 14 जून 2025 को neet.nta.nic.in पर घोषित किया गया है। NEET UG स्कोरकार्ड 2025 ईमेल के माध्यम से भी भेजा जाएगा। राजस्थान के महेश कुमार ने NEET UG 2025 परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है (महेश कुमार AIR 1 NEET 2025)। उनका रोल नंबर 3923210013 है। महेश कुमार ने सामान्य श्रेणी से NEET UG परीक्षा दी थी और उन्होंने 99.9999547 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है।
महेश कुमार की सफलता की कहानी
सीकर के छात्र महेश कुमार ने NEET UG 2025 परीक्षा में पूरे देश में टॉप किया है। हनुमानगढ़ के महेश कुमार ने सीकर के एक कोचिंग संस्थान से NEET UG परीक्षा की तैयारी की थी। उन्होंने 720 में से 686 अंक प्राप्त किए हैं। महेश कुमार के माता-पिता सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं।
नीट यूजी 2025 टॉपर लिस्ट
नीट यूजी 2025 टॉपर लिस्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परिणाम के साथ कटऑफ और टॉपर लिस्ट भी जारी की है।
रैंक नाम पर्सेंटाइल राज्य
1 महेश कुमार 99.9999547 राजस्थान
2 उत्कर्ष अवधिया 99.9999095 मध्य प्रदेश
3 कृषंग जोशी 99.9998189 महाराष्ट्र
4 मृणाल किशोर झा 99.9998189 दिल्ली
5 अविका अग्रवाल 99.9996832 दिल्ली
6 जेनिल विनोदभाई भयानी 99.9996832 गुजरात
7 केशव मित्तल 99.9996832 पंजाब
8 झा भव्य चिराग 99.9996379 गुजरात
9 हर्ष केदावत 99.9995474 दिल्ली
10 आरव अग्रवाल 99.9995474 महाराष्ट्र
दिल्ली के छात्रों की उपस्थिति
टॉप 10 में दिल्ली के 3 टॉपर
नीट यूजी टॉपर लिस्ट 2025 में टॉप 10 छात्रों में से 3 दिल्ली के हैं। इस साल टॉप 10 में कोई भी छात्र यूपी या बिहार का नहीं है। वहीं, महाराष्ट्र से 2, गुजरात से 2, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब से 1-1 टॉपर हैं। इस साल यूपी से 333088 छात्रों ने नीट यूजी परीक्षा दी थी, जिनमें से 170684 सफल हुए हैं।
राजस्थान से 176181 अभ्यर्थियों ने नीट यूजी परीक्षा दी थी, जिनमें से 119865 सफल हुए हैं। वहीं, बिहार से 159167 छात्र नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 80954 सफल हुए हैं। नीट यूजी रिजल्ट 2025 टॉप 10 लिस्ट में सिर्फ एक लड़की का नाम है, बाकी सभी टॉपर लड़के हैं।