असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एनपीएस संचय योजना की शुरुआत
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए नई पेंशन योजना
असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने एनपीएस संचय योजना की शुरुआत की है, जिससे इन श्रमिकों को पेंशन का लाभ प्राप्त होगा।
भारत में लगभग 90 प्रतिशत श्रमिक असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हैं। इस योजना का मुख्य लाभ छोटे व्यवसायियों, फ्रीलांसरों, दिहाड़ी मजदूरों और गिग वर्कर्स को मिलेगा।
हर भारतीय नागरिक को मिलेगा इस योजना का लाभ
इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी भारतीय नागरिक उठा सकते हैं। इसमें निवेश की सीमा को सरल और कम रखा गया है, ताकि कम आय वाले लोग भी इसका लाभ ले सकें।
एनपीएस संचय योजना में खाता कैसे खोलें
- इस योजना में कोई भी व्यक्ति घर बैठे ई-एनपीएस पोर्टल eNPS या KFintech के माध्यम से खाता खोल सकता है।
- ऑफलाइन खाता खोलने के लिए किसी भी बैंक, वित्तीय संस्थान या सेवा केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
- इस योजना में निवेश के सभी नियम मौजूदा एनपीएस योजना के समान रहेंगे।
- खाता खोलने के लिए न्यूनतम 500 रुपये का निवेश करना होगा और इसके बाद हर बार कम से कम 1000 रुपये का निवेश आवश्यक होगा।
कामगारों के लिए चौथी श्रेणी का गठन
देश में श्रमिकों के लिए अब चौथी श्रेणी बनाई गई है। पहले केवल अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रेणियाँ थीं, लेकिन अब अत्यधिक कुशल श्रेणी जोड़ी गई है, जिसके लिए लगभग 19,425 रुपये प्रति माह का वेतन निर्धारित किया गया है। अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 12,356 से 13,690 रुपये के बीच है, अर्ध-कुशल श्रमिकों की 13,590 से 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों की 15,224 से 16,868 रुपये तक है।
