कीवी: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद फल और इसके लाभ

कीवी के स्वास्थ्य लाभ
कीवी एक ऐसा फल है जो चीकू के समान दिखता है और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके छिलके पर बारीक रेशे होते हैं, जिससे कई लोग यह सोचते हैं कि इसे छिलकर खाना चाहिए या छिलके के साथ। हालांकि, पोषण के दृष्टिकोण से, इसका छिलका बहुत पौष्टिक होता है। कीवी के छिलके में एसिड होता है, जो कुछ लोगों को स्वाद में खट्टा लग सकता है। लेकिन जो लोग इसे छिलके सहित खाना पसंद करते हैं, उनके लिए यह बहुत लाभकारी साबित होता है। आइए जानते हैं कीवी खाने के फायदे।
1. कीवी का सेवन आंतों की सफाई में मदद करता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं।
2. इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा में नमी बनाए रखता है और उसके ग्लो को बढ़ाता है।
3. कीवी का नियमित सेवन बढ़े हुए बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। 8 से 10 सप्ताह तक कीवी खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित हो जाता है।
4. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए भी कीवी का सेवन लाभकारी है। यह ब्लड प्रेशर और रक्त संचार दोनों को संतुलित रखता है।
5. कीवी में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में सहायक है।
6. बिगड़े हुए पाचन तंत्र को सुधारने के लिए भी कीवी का सेवन करना चाहिए। इसमें एक्टिनिडिन एंजाइम होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।