पंजाब में शीतलहर का अलर्ट: 8 जिलों में तापमान में गिरावट
फरीदकोट में सबसे कम तापमान
पंजाब मौसम अपडेट, चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज राज्य के 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में यह चेतावनी दी गई है, उनमें फरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा, जालंधर और मानसा शामिल हैं।
राज्य के तापमान में पिछले 24 घंटों में 1 डिग्री की गिरावट आई है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। धुंध भी छाई हुई है। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान है।
जालंधर और चंडीगढ़ की हवा में प्रदूषण
चंडीगढ़ में तापमान 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जालंधर और चंडीगढ़ की हवा प्रदूषित रही है। सुबह छह बजे बठिंडा और रूपनगर को छोड़कर पंजाब के सभी शहरों में वायु गुणवत्ता खराब थी। सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 से अधिक था।
5 दिसंबर 2025 से एक नया हल्का पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के मौसम को प्रभावित करेगा।
आज का मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम शुष्क रहेगा। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। हवा का घुमाव हरियाणा के पास था, जो अब दक्षिण हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ गया है।
