भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 270 अंक चढ़ा

एशियाई बाजारों के सकारात्मक प्रभाव से आई तेजी
Share Market Update: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली, जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर बंद हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के कारण यह तेजी आई। इसके अलावा, बैंकिंग और कुछ आईटी शेयरों में हुई खरीदारी ने भी बाजार को मजबूती प्रदान की।
इस दिन बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 270 अंक की बढ़त के साथ 83,712.51 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने 491.36 अंकों की ऊँचाई पर 83,812.31 अंक और न्यूनतम स्तर 83,320.95 अंक को छुआ। इस दौरान 30 में से 18 शेयरों में वृद्धि हुई, जबकि 12 शेयरों में गिरावट आई। वहीं, एनएसई निफ्टी 61.20 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 25,522.50 अंक पर पहुंच गया।
यूरोपीय बाजार में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए। हालांकि, यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सोमवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट आई।
सोने की कीमतें एक बार फिर बढ़ीं
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं। यह साल में चौथी बार एक लाख के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 550 रुपए बढ़कर 99,120 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में यह वृद्धि हुई। सोमवार को सोने की कीमत 98,570 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें लगातार तीसरे सत्र में 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।