सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुरेश कुमार सिंह का स्वागत
सुरेश कुमार सिंह का स्वागत
चंडीगढ़ (विज): सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के चंडीगढ़ जोन ने अपने नए ज़ोनल हेड सुरेश कुमार सिंह, जो महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, का गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले, वे मुंबई में रीजनल हेड के रूप में कार्य कर चुके हैं और उनके पास बैंकिंग संचालन एवं व्यवसायिक नेतृत्व का व्यापक अनुभव है। उनके आगमन पर स्टाफ में उत्साह का माहौल बना रहा और सभी ने उनका दिल से स्वागत किया।
सुरेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बैंक के 8 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर जोर दिया, जिससे ‘ग्राहक संतोष’ सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही, उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उनके नेतृत्व में जोन में उत्कृष्टता, ग्राहक-केंद्रित कार्यशैली और व्यवसायिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
