JEE Main 90 पर्सेंटाइल पर सरकारी कॉलेजों में एडमिशन के अवसर
इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश की संभावनाएं
नई दिल्ली: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले छात्रों के लिए JEE Main का परिणाम अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। विशेष रूप से जब स्कोर 90 पर्सेंटाइल के आसपास होता है, तो छात्रों के मन में यह प्रश्न उठता है कि उन्हें कौन-सा कॉलेज मिलेगा और किस ब्रांच का चयन करना उचित रहेगा। अच्छी खबर यह है कि इस स्कोर के माध्यम से कई सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश की संभावना होती है।
आमतौर पर, 90 पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले छात्रों की ऑल इंडिया रैंक (AIR) लगभग 90,000 से 1,20,000 के बीच होती है। इस रैंक के आधार पर, छात्रों को विभिन्न सरकारी संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिल सकता है। हालांकि, प्रमुख ब्रांच जैसे कंप्यूटर साइंस (CSE) या इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE) में प्रवेश पाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन अन्य अच्छी ब्रांचों के लिए अवसर उपलब्ध रहते हैं। आइए जानते हैं कि 90 प्रतिशत स्कोर प्राप्त करने के बाद छात्रों को किन कॉलेजों में प्रवेश मिल सकता है।
NITs में प्रवेश की संभावनाएं
इस रैंक रेंज में छात्रों को National Institute of Technology के कुछ नए या मध्यम स्तर के कैंपस में प्रवेश मिलने की संभावना होती है। जैसे कि NIT अगरतला, NIT जलंधर, NIT गोवा, NIT मेघालय, NIT रायपुर और NIT मिजोरम में मैकेनिकल, सिविल या इलेक्ट्रिकल जैसी ब्रांचों में प्रवेश मिल सकता है।
IIIT और अन्य सरकारी कॉलेजों के विकल्प
NITs के अलावा, IIIT पुणे, असम यूनिवर्सिटी, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी मेसरा और तेजपुर यूनिवर्सिटी जैसे संस्थानों में भी प्रवेश की संभावना होती है। यहां कुछ मामलों में CSE और IT जैसी लोकप्रिय ब्रांच भी उपलब्ध हो सकती हैं, लेकिन यह सीटों की उपलब्धता और कटऑफ पर निर्भर करता है।
एडमिशन प्रक्रिया
JEE Main के बाद, प्रवेश का मुख्य मार्ग ज्वाइंट सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) काउंसलिंग है। इसमें छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच का चयन करना होता है। रैंक और सीट की उपलब्धता के आधार पर विभिन्न राउंड में सीटें आवंटित की जाती हैं।
CSAB स्पेशल राउंड का अवसर
यदि JoSAA में सीट नहीं मिलती है, तो Central Seat Allocation Board के स्पेशल राउंड में भी भाग लिया जा सकता है। यहां बचे हुए सीटों पर प्रवेश मिलता है, जिससे छात्रों के पास एक और अवसर होता है।
90 पर्सेंटाइल पर सरकारी कॉलेजों की सूची
90 पर्सेंटाइल पर JEE मेन में सरकारी कॉलेज की लिस्ट
| कॉलेज का नाम | ब्रांच | क्लोजिंग रैंक (ओपन कैटेगरी-होम स्टेट कोटा) |
| NIT मेघालय | सिविल और इलेक्ट्रिकल | 85,000 से 2,30,000 तक |
| NIT अगरतला | मैकेनिकल और सिविल | 1,35,703 से 2,37,394 तक |
| NIT हमीरपुर | सिविल और केमिकल | 75,000 से 90 |
| NIT जालंधर | सिविल | 85,000 से 95,000 तक |
| तेजपुर विश्वविद्यालय (असम) | अलग-अलग ब्रांच | 85,000 से 1,20,000 तक |
| NIT मणिपुर | अलग-अलग ब्रांच | 95,000 से 1,10,000 तक |
| IIIT रांची | इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) | 85,000 से 1,00,000 तक |
| असम यूनिवर्सिटी (सिलचर) | सिविल और इलेक्ट्रिकल | 90,000 से 1,20,000 तक |
| IIIT भागलपुर | कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) और ECE | 85,000 से 95,000 तक |
| NIT गोवा | सिविल और मैकेनिकल | 80,000 से 95,000 तक |
| IIIT भोपाल | इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) | 85,000 से 95,000 तक |
| गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय | सिविल और मैकेनिकल | 1,00,000+ |
| BIT मेसरा (रांची) | बायो-टेक्नोलाॅजी | 85,000 से 1,13,717 तक |
