तमिलनाडु में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू, टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से की मुलाकात
तमिलनाडु में नई सरकार का गठन
तमिलनाडु राजनीति - टीवीके: तटीय राज्य तमिलनाडु में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। टीवीके के नेता और अभिनेता विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। इस मुलाकात के बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिनेता-राजनेता विजय ने राज्यपाल से मिलने के बाद सरकार बनाने का दावा किया है। इससे पहले, तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त हुआ है।
इससे पहले, टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने मंगलवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर समर्थन मांगा था। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने एक रात भर चली बैठक के बाद विजय की पार्टी TVK के साथ सशर्त गठबंधन करने का निर्णय लिया है। हालांकि, कांग्रेस ने TVK को समर्थन देते हुए यह शर्त रखी है कि संविधान में विश्वास न रखने वाली सांप्रदायिक ताकतों को गठबंधन से बाहर रखा जाए।
