25 दिसंबर 2025 का राशिफल: जानें आपके लिए क्या है खास
25 दिसंबर 2025 का राशिफल
25 दिसंबर 2025 का राशिफल : 25 दिसंबर, गुरुवार को पौष मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा, जहां मंगल की शुभ दृष्टि होगी। इसके अलावा, सूर्य, शुक्र और मंगल की युति से त्रिग्रह योग का शुभ संयोग बनेगा। धनिष्ठा नक्षत्र के साथ मिलकर यह दिन गुरु की राशियों धनु और मीन समेत 5 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा। आइए, आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानते हैं कि 25 दिसंबर का राशिफल क्या कहता है।
मेष – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, कार्य में सफलता के संकेत हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
वृषभ – पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। पिता से आर्थिक लाभ की संभावना है।
मिथुन – संवाद से लाभ होगा। नौकरी या व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कर्क – भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। परिवार से समर्थन मिलेगा। भूमि से जुड़े कार्य बन सकते हैं। धैर्य रखें।
सिंह – आज का दिन शुभ है। मान-सम्मान और नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं। पढ़ाई में मन लगेगा। अचानक कोई नया कार्य बन सकता है।
कन्या – स्वास्थ्य पर ध्यान दें, काम में व्यस्तता रहेगी। रोग और शत्रु से छुटकारा मिल सकता है। नए लोगों से जुड़ने का अवसर है।
तुला – दांपत्य जीवन में मधुरता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा। सामाजिक उत्थान के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक – रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। निवेश से पहले सलाह लें। विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
धनु – भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा और नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। परिवार का साथ भी मिलेगा।
मकर – मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है।
कुंभ – नए विचारों पर काम शुरू करने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार में वृद्धि का योग है।
मीन – आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति का अनुभव होगा।
