3 सितंबर 2025 का प्रेम राशिफल: जानें 12 राशियों के लिए क्या है खास

प्रेम राशिफल 3 सितंबर 2025
प्रेम राशिफल 3 सितंबर 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, सितंबर के तीसरे दिन भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि होगी। इस दिन पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, वणिज करण और विष्टि करण का निर्माण होगा। मंगल, शुक्र और चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा, लेकिन नवग्रहों में से कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेगा। आइए जानते हैं 3 सितंबर 2025 के प्रेम राशिफल के बारे में।
मेष राशि
इस दिन सिंगल जातकों को अपने सोलमेट से मिलने का अवसर मिल सकता है। वहीं, विवाहित लोगों को शाम से पहले अपने जीवनसाथी से अकेले बात करने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन रात में दिल की बातें साझा कर सकेंगे।
वृषभ राशि
सुबह-सुबह विवाहित वृषभ जातकों के जीवनसाथी से तकरार हो सकती है, जिससे मूड खराब रहेगा। इसके साथ ही सेहत में भी कमजोरी महसूस हो सकती है।
मिथुन राशि
अविवाहित मिथुन जातकों के लिए इस दिन शादी का प्रस्ताव आ सकता है। विवाहित लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, क्योंकि ग्रहों का प्रभाव प्रेम जीवन पर ज्यादा नहीं पड़ेगा।
कर्क राशि
विवाहित जातक अपने साथी की बातों को बेहतर समझ पाएंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। सिंगल जातकों को अचानक फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है।
सिंह राशि
विवाहित सिंह जातकों के पुराने मुद्दे विवाद का कारण बन सकते हैं। इस दिन घर का माहौल भी अच्छा नहीं रहेगा। सिंगल लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
कन्या राशि
ग्रहों की कृपा से सिंगल कन्या जातकों को इस दिन अपना साथी मिल सकता है। विवाहित जातक अपने मन की बातें साझा नहीं कर पाएंगे, जिससे बेचैनी बनी रहेगी।
तुला राशि
अविवाहित तुला जातकों के लिए इस दिन न तो शादी का प्रस्ताव आएगा और न ही शादी तय होगी। विवाहित तुला जातकों के निजी जीवन में कुछ पुराने मुद्दे परेशान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
विवाहित वृश्चिक जातक अपने रिश्ते में चल रही परेशानियों पर गहराई से सोचने के लिए अकेले समय बिताएंगे। सिंगल जातक घर पर अकेले रहेंगे।
धनु राशि
जिन लोगों के घरवाले शादी के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस दिन खुशखबरी मिल सकती है। विवाहित धनु जातक अपने साथी के किसी भी काम में रुचि नहीं लेंगे।
मकर राशि
सुस्ती और आलस्य के कारण मकर राशि के विवाहित जातकों का किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। साथी से दूरी बनाने का मन करेगा, जिससे साथी परेशान हो सकता है।
कुंभ राशि
विवाहित कुंभ जातकों के जीवन में प्यार का संतुलन बना रहेगा। न तो विचारों का टकराव होगा और न ही अहंकार रिश्ते को प्रभावित करेगा।
मीन राशि
अविवाहित मीन जातकों का रिश्ता इस दिन तय नहीं होगा। विवाहित जातकों के लिए यह दिन खुशियों से भरा रहेगा, और वे अपने साथी के साथ अधिक समय बिताएंगे।