Bigg Boss 19: कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती दरारें और बदलती समीकरणें

Bigg Boss 19 में तीन प्रमुख ग्रुप
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 19' में तीन प्रमुख समूहों का गठन हुआ है: कुनिका सदानंद का समूह, बसीर का समूह और अवेज दरबार का समूह। हालाँकि, अब इन समूहों के बीच दरारें उभरने लगी हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते कमजोर होते जा रहे हैं। सभी एक-दूसरे पर शक की निगाहें डाल रहे हैं और अपने ही साथियों की चुगली करने में भी संकोच नहीं कर रहे।
तान्या और कुनिका के बीच झगड़ा
हाल ही में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच विवाद हुआ है, जिसके कारण उनका समूह टूट गया है। नीलम गिरी इस स्थिति में फंसी हुई हैं और किसी एक का चयन नहीं कर पा रही हैं। यह स्पष्ट हो गया है कि तान्या और कुनिका के बीच का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। दूसरी ओर, अमाल मलिक, जो पहले जीशान कादरी और बसीर अली के करीबी दोस्त थे, अब तान्या और कुनिका के मुद्दे पर अपने दोस्तों के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं।
अमाल और बसीर के बीच तनाव
अमाल मलिक ने बसीर और जीशान पर सवाल उठाए हैं कि वे टास्क में पीछे क्यों रहे और कुनिका को समय पर क्यों नहीं बताया। बसीर ने अमाल के खिलाफ अपनी बातों को पलट दिया है और अब वह अमाल के बारे में नकारात्मक बातें कर रहे हैं। नेहल भी बसीर को अमाल के खिलाफ भड़काने में लगी हुई हैं। इस स्थिति में, यह बॉयज गैंग ज्यादा समय तक एकजुट नहीं रह पाएगा।
अभिषेक और गौरव भी निशाने पर
अशनूर कौर को गौरव खन्ना से शुरू से ही समस्या है। हालाँकि वह गौरव के समूह का हिस्सा हैं, लेकिन गौरव के अन्य सदस्यों से बातचीत करने पर उनके समूह के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हाल ही में अभिषेक बजाज ने भी गौरव से चिढ़ने की बात कही है। इसके अलावा, अभिषेक का भी अपने ही समूह में मजाक उड़ाया जा रहा है। अवेज दरबार अपने दोस्त के कारण नॉमिनेट होने पर गुस्सा होते हुए दिखाई दे रहे हैं।