Bigg Boss 19 में नेहल बनीं नई कप्तान, जानें कैप्टेंसी टास्क का हाल

Bigg Boss 19 में नेहल की कप्तानी का सफर
Bigg Boss 19 में नेहल बनीं नई कप्तान: बिग बॉस 19 का माहौल एक बार फिर से हंगामे और ड्रामे से भरा हुआ है। पिछले दो हफ्तों से फरहाना भट्ट घर की कप्तान थीं, लेकिन पिछले हफ्ते अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच हुई झड़प के कारण कैप्टेंसी टास्क को रद्द कर दिया गया था। अब बिग बॉस 19 में नए कप्तान के लिए एक नया टास्क आयोजित किया गया, जिसमें कई दिलचस्प मोड़ और ड्रामा देखने को मिला। आइए जानते हैं कि आखिरकार नया कप्तान कौन बना और तान्या तथा अशनूर ने बगावत क्यों की?
कैप्टेंसी टास्क में क्या हुआ?
बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी टास्क का आयोजन गार्डन एरिया के रेस ट्रैक पर किया गया। इस टास्क में सभी पूर्व कप्तान—कुनिका, बसीर, अभिषेक, अमाल और फरहाना ने संचालक की भूमिका निभाई। ये लोग टास्क में भाग नहीं ले रहे थे, बल्कि हर राउंड की निगरानी कर रहे थे। हर राउंड में एक संचालक बदलता था।
प्रतियोगियों को जोड़ियों में काम करना था, लेकिन हर जोड़ी को एक बड़ा जूता पहनना था, जिसमें दोनों का एक-एक पैर एक ही जूते में होता। इसके बाद उन्हें दौड़कर एक पहेली स्पॉट तक पहुंचना था। वहां एक प्रतियोगी लाल पहेली हल करता, जबकि दूसरा नीली पहेली। लेकिन ये जोड़ियां एक-दूसरे की प्रतिस्पर्धी थीं और वे एक-दूसरे की पहेली में रुकावट डाल सकते थे। हर राउंड के 30 मिनट बाद प्रदर्शन के आधार पर विजेता का चयन किया जाता। विवाद की स्थिति में संचालक का निर्णय अंतिम होता था.
नेहल बनीं नई कप्तान
कैप्टेंसी टास्क में तान्या मित्तल, शहबाज़ बदेशा, नेहल और अशनूर कौर ने बाजी मारी और प्रतियोगी बने। इसके बाद हर प्रतियोगी को एक ऐसे व्यक्ति का नाम लेना था, जिसे वे असेंबली रूम में नहीं चाहते थे। अशनूर ने अमाल, नेहल ने मालती, शहबाज़ ने अभिषेक और तान्या ने फरहाना का नाम लिया।
असेंबली रूम में बचे लोग मृदुल, गौरव, बसीर, प्रणित, ज़ीशान, कुनिका और नीलम को दो ऐसे लोगों के नाम चुनने थे, जिन्हें वे अगला कप्तान नहीं बनाना चाहते थे। नाम इस प्रकार आए:
मृदुल: नेहल, तान्या
ज़ीशान: तान्या, अशनूर
कुनिका: तान्या, शहबाज़
अशनूर: शहबाज़, तान्या
तान्या: अशनूर, नेहल
शहबाज़: नेहल, अशनूर
नेहल: तान्या, शहबाज़
प्रणित: तान्या, शहबाज़
नेहल को सबसे कम वोट मिले और वह बिग बॉस 19 की नई कप्तान बन गईं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। नेहल के कप्तान बनने के तुरंत बाद तान्या और अशनूर ने उनकी ड्यूटी मानने से इनकार कर दिया। अब नेहल की कप्तानी में घर में क्या नया ड्रामा देखने को मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।