आम्रपाली दुबे का देसी लुक: साड़ी में बिखेरा जादू

आम्रपाली दुबे का नया लुक
भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अदाकारा आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने देसी लुक के कारण चर्चा में हैं। पारंपरिक परिधान में भी अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाली आम्रपाली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह फ्लावर प्रिंट वाली ऑफ व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ उनका देसी अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।
आम्रपाली ने इस साड़ी के साथ हरे रंग की ज्वैलरी को पहन रखा है, जो उनके लुक को एक रॉयल टच दे रहा है। बड़े झुमके, ट्रेडिशनल नेकलेस और कंगन उनके इस लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। उन्होंने अपने बालों को जूड़े में बांधकर गजरे के साथ अपने हेयरस्टाइल को पूरा किया है, जो उनकी सादगी भरी खूबसूरती को दर्शाता है।
तस्वीरों में आम्रपाली हल्की मुस्कान के साथ कैमरे की ओर पोज देती नजर आ रही हैं। उनके इस देसी लुक को फैंस काफी सराह रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'देसी लुक की रानी'।
एक अन्य फैन ने कमेंट किया, 'आप हर लुक में कमाल लगती हैं, लेकिन साड़ी में आप कहर ढा देती हो!' कई फैंस ने लिखा, 'आपकी प्यारी मुस्कान सीधे दिल में उतर गई।'
हाल ही में आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें वह 'बड़े बड़े बूंदवा' गाने पर लिपसिंक करती नजर आईं। उनके दिलकश अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। इस वीडियो को काफी देखा गया और पसंद किया गया।
गाने को सिंगर शिल्पी राज ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। गाने की धुन, लिरिक्स और शिल्पी राज की आवाज का मेल मानसून में आम्रपाली की तरह दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है।