कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की भव्य शादी समारोह
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा का विवाह
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी : भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं। यह समारोह शनिवार को मसूरी के खूबसूरत हिल स्टेशन में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर कई प्रसिद्ध हस्तियों ने शिरकत की। शादी के बाद, कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका मसूरी से निकल पड़े।
कुलदीप यादव ने अपनी शादी की रस्में पूरी करने के बाद अपनी पत्नी वंशिका के साथ देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनके साथ कुलदीप की माँ भी थीं। शादी के बाद, 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी और फिल्म तथा राजनीतिक जगत की मशहूर हस्तियां शामिल होने की उम्मीद है।
इससे पहले, भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने कुलदीप की शादी में भाग लेने के बाद जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर कहा, “यह एक अद्भुत अनुभव था। मैंने इसका भरपूर आनंद लिया। मैं दोनों के लिए हमेशा खुशियों की कामना करता हूं, और कुलदीप हमारे लिए छोटे भाई की तरह हैं।”
कुलदीप और वंशिका की शादी वेलकमहोटल द सवॉय में हुई थी, जिसे मेहमानों और शादी के कार्यक्रमों के लिए कई दिनों तक बुक किया गया था। इस दौरान युजवेंद्र चहल के अलावा, रिंकू सिंह, नीतीश राणा, तिलक वर्मा, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला, मोहम्मद कैफ और आरपी सिंह भी इस समारोह का हिस्सा बने।
