क्रिसमस पर सितारों की शुभकामनाएं: बॉलीवुड और साउथ के कलाकारों का जश्न
क्रिसमस का जश्न
मुंबई: आज दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी इस खास मौके पर अपने फैंस को याद किया और सोशल मीडिया पर दिल से शुभकामनाएं दीं। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, कई मशहूर कलाकारों ने अपने संदेश साझा कर फैंस का दिन और खास बना दिया।
अक्षय कुमार का विशेष संदेश
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने क्रिसमस के अवसर पर अपने फैंस को एक खास अपडेट दिया। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अक्षय ने पूरी टीम के साथ फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह पहले कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहे। इस संदेश ने फैंस में उत्साह भर दिया है। फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है और अब शूटिंग पूरी होने की खबर ने दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।
Wishing one and all a very Merry Christmas from the giant cast of Welcome to the Jungle!
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 25, 2025
In cinemas 2026.
Never have I ever been part of something so big…none of us have. We can’t wait to present our gift to you. It’s a wrap, people! 🎁
Well done, gang. Such a huge effort from… pic.twitter.com/4In3yFNBg7
अल्लू अर्जुन का संदेश
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी क्रिसमस पर अपने फैंस को याद किया। उन्होंने एक साधा लेकिन दिल को छू लेने वाला संदेश साझा करते हुए सभी को 'मेरी क्रिसमस' कहा। अल्लू का यह छोटा सा मैसेज उनके चाहने वालों के लिए खास बन गया।
Merry Christmas to each and everyone of you! 🎄 pic.twitter.com/1BBlvdwhoQ
— Allu Arjun (@alluarjun) December 25, 2025
तमन्ना भाटिया का जश्न
साउथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने घर पर मनाए गए क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में क्रिसमस ट्री की सजावट और त्योहार की गर्मजोशी साफ नजर आई। तमन्ना ने अपने अंदाज में फैंस को 'मेरी क्रिसमस' कहा और त्योहार की खुशी को साझा किया।
सोनाक्षी और जहीर का कपल गोल्स
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल ने भी क्रिसमस के मौके पर अपनी एक साथ तस्वीर साझा की। दोनों ने अपने फैंस को खुशहाल और खुशनुमा क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ हुई।
अनुपम खेर का संदेश
वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने भी क्रिसमस पर शांति और प्यार का संदेश दिया। उन्होंने सभी को 'मेरी क्रिसमस' कहते हुए दुआओं और सकारात्मक सोच की बात कही। अनुपम का यह संदेश फैंस को सादगी और अपनापन महसूस कराता है।
Merry Christmas to all. Love, peace and prayers always. 🌺🎄😍 #MerryChristmas pic.twitter.com/MVaqEisHEd
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 25, 2025
शिल्पा शेट्टी का परिवारिक जश्न
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक तस्वीरों और वीडियो के जरिए दिखाई। उन्होंने अपने परिवार के साथ बिताए गए खास पलों को साझा करते हुए फैंस को प्यार, खुशी और अपनों के साथ समय बिताने की शुभकामनाएं दीं। शिल्पा का यह पोस्ट परिवारिक बंधन की खूबसूरत मिसाल बना।
सोशल मीडिया पर क्रिसमस की रौनक
इन सभी सितारों के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर क्रिसमस की रौनक साफ नजर आई। फैंस ने भी अपने पसंदीदा कलाकारों को ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके पोस्ट पर प्यार बरसाया। हर तरफ खुशियों और सकारात्मकता का माहौल बना रहा।
