खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना 'अपना दिल के' फिर से छाया

भोजपुरी सिनेमा का हिट गाना
जब भोजपुरी सिनेमा में रोमांटिक गानों की बात होती है, तो खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनकी सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' का गाना 'अपना दिल के' आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस गाने को अब तक 26 मिलियन (2.6 करोड़) से अधिक बार देखा जा चुका है और यह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड करता रहता है।
गाने की खासियत
'अपना दिल के' एक सॉफ्ट रोमांटिक ट्रैक है, जिसमें खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी इमोशन और प्यार में डूबी नजर आती है। खेसारी की आवाज़ में गाई गई ये पंक्तियाँ दिल को छू जाती हैं, जबकि आम्रपाली की अदाएं गाने को और भी भावुक बना देती हैं।
गाने का वीडियो
फिल्म 'आशिकी' की सफलता
इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी मेलोडी और सादगी है, जो हर उम्र के दर्शकों को आकर्षित करती है। फिल्म 'आशिकी' अपने गानों के अलावा दमदार स्टारकास्ट और दिल को छू लेने वाली कहानी के लिए भी जानी जाती है। खेसारी और आम्रपाली के साथ-साथ काव्या सिंह, कुणाल सिंह, प्रकाश जैस और श्रुति राव ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई थीं।