खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘दीवाना बदमाश हो जाई’ हुआ रिलीज

खेसारी लाल यादव का नया गाना
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके निजी जीवन में काजल राघवानी द्वारा लगाए गए सनसनीखेज आरोपों के बीच, उनके पेशेवर करियर में भी हलचल मची हुई है। 25 अक्टूबर को उनकी नई फिल्म ‘राजा राम’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ, और इसी दिन उनके नए गाने ‘दीवाना बदमाश हो जाई’ ने भी यूट्यूब पर दस्तक दी है।
यह गाना उन दिलों की भावनाओं को व्यक्त करता है, जो प्यार में धोखा खा चुके हैं। रिलीज के कुछ घंटों में ही इसे 21 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, और इसके व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं।
गाने की शुरुआत एक चौंकाने वाले मर्डर सीन से होती है। प्रिया अपने प्रेमी से मिलने आती हैं, तभी खेसारी वहां पहुंचकर उसके सीने पर बंदूक रखकर गोली चला देते हैं। इसके बाद पुलिस आती है और खेसारी को गिरफ्तार कर ले जाती है।
फिर गाना फ्लैशबैक में चला जाता है, जहां खेसारी और प्रिया के बीच प्यार, धोखा, दर्द और टूटे रिश्ते की कहानी दिखाई जाती है। खेसारी का भावुक प्रदर्शन और उनकी आवाज़ का दर्द सीधे दिल को छू जाता है।